फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   10 to 15 percent hike in scholarship for college and school students.

स्कूलों, कॉलेजों में 10 से 15 फीसदी तक बढ़गी छात्रवृत्ति

Sun, 14 Feb 2016 10:10 AM IST
Updated Sun, 14 Feb 2016 10:10 AM IST
विज्ञापन
10 to 15 percent hike in scholarship for college and school students.

हिमाचल के स्कूलों, कॉलेजों में विद्यार्थियों को मिलने वाली छात्रवृत्ति राशि में बढ़ोतरी होने जा रही है। इसमें 10 से 15 फीसदी तक वृद्धि होगी। प्रस्ताव तैयार कर सरकार के पास भेजा गया है। छह मार्च को बजट भाषण के दौरान मुख्यमंत्री इसकी घोषणा कर हिमाचल के छात्रों को तोहफा दे सकते हैं।

विज्ञापन


विभागीय सूत्र बताते हैं कि वर्ष 2016-17 के आम बजट में शिक्षा पर सरकार का विशेष जोर रहेगा। मुख्यमंत्री अपने विभाग का बजट भी बढ़ाने जा रहे हैं। बीते साल शिक्षा विभाग को 507 करोड़ का बजट दिया गया था। इसमें काफी ज्यादा बढ़ोतरी किए जाने की तैयारी है। इस बढ़ोतरी से शिक्षा विभाग के ढांचे को और अधिक मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति राशि को लेकर सरकार ने निदेशालय से प्रस्ताव भी मंगवा लिया है। प्रस्ताव में शिक्षा निदेशालय ने पहली से पांचवीं कक्षा में सालाना 90 फीसदी हाजिरी होने पर छात्राओं को दी जाने वाले अटेंडेंस स्कॉलरशिप को 500 रुपये करने का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी सालाना छात्रवृत्ति में छात्राओं को बीस रुपये

10 to 15 percent hike in scholarship for college and school students.

अभी सालाना इस छात्रवृत्ति में छात्राओं को बीस रुपये दिए जाते हैं। इसके अलावा आईआरडीपी से संबंधित स्कूल और कॉलेज के छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति राशि को भी बढ़ाने का प्रस्ताव है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने राशि में 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव सरकार को भेजा है।

नवीं और दसवीं कक्षा के छात्रों को 300 रुपये और छात्राओं को 600 रुपये, जमा एक और जमा दो के छात्र-छात्राओं को 800 रुपये और कालेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को 1200 रुपये वजीफा दिया जाता है। माध्यमिक मेधावी छात्र योजना सहित केंद्र सरकार की विभिन्न छात्रवृत्ति राशियों में भी बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। सूत्र बताते हैं कि बजट भाषण में मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति राशि को बढ़ाकर विद्यार्थियों को बड़ी सौगात देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed