फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   10 new industries to be set up in himachal with white cement factory in Sirmaur

सिरमौर में सफेद सीमेंट कारखाने के साथ प्रदेश में लगेंगे 10 नए उद्योग

Thu, 17 Jan 2019 09:12 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Thu, 17 Jan 2019 09:12 PM IST
विज्ञापन
10 new industries to be set up in himachal with white cement factory in Sirmaur

राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण (सिंगल विंडो) ने 1047.45 करोड़ के निवेश के 24 प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की है। वीरवार को राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई सिंगल विंडो की पांचवीं बैठक में नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने के लिए 24 प्रस्तावों और मौजूदा इकाइयों के विस्तार को स्वीकृति प्रदान की। इसमें लगभग 1905 लोगों के लिए रोजगार की क्षमता होगी। 

विज्ञापन


बैठक में स्वीकृत किए गए नए प्रस्तावों में माल्ट स्पिरिट के निर्माण के लिए अल्कोब्रियू डिस्टिलरीज कांडला जिला सोलन, सफेद सीमेंट के निर्माण के लिए एफसीआई अरावली जिप्सम और मिनरल्स नौहराधार (सिरमौर), बैटरी निर्माण के लिए दाईविक ग्लोबल पंडोगा (ऊना), पान मसाला व माउथ फ्रेशनर निर्माण के लिए तारा इंटरप्राइजेस रक्कड़ कॉलोनी (ऊना), एपीआई बल्क के निर्माण के लिए बायोजैंटा लाइफ  साइंस पंडोगा (ऊना), रेल घटकों के निर्माण के लिए फ्रं
विज्ञापन


टियर एलॉय स्टील्स यूनिट 2 कुंजा, पांवटा साहिब, सिडार वुड एसेंशियल आयल के लिए देव लक्ष्मी इंटरप्राइजेस गांव ठूथ तहसील चौपाल, फैन टॉप, फैन बॉटम, एलपीजी गैस स्टोव, मिक्सी कंपोनेट के निर्माण के लिए शिव टेक्नोक्रटस, बेली देयोर (बद्दी), जूस और एरेटिड वाटर निर्माण के लिए जीसी बीवरेजेस यूनिट 2, बद्दी और पॉली बैग के निर्माण के लिए सत्यम पॉली पैक्स कृपालपुर (नालागढ़) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार के लिए ये प्रस्ताव हुए स्वीकृत

10 new industries to be set up in himachal with white cement factory in Sirmaur

विस्तार के लिए स्वीकृत प्रस्तावों में ल्यूमिनस यूनिट 1, 2 और 4 गगरेट, ल्यूमीनस पावर बद्दी, बीटा ड्रग्ज बद्दी, मैनकाइंड फार्मा यूनिट.1 और 3 पांवटा साहिब, टीवीएस मोटर भाटियां, नालागढ़, अखिल एंटरप्राइजेज कालाअंब, आदित्य इंडस्ट्रीज कालाअंब, बराड़

वशिष्ठ एलॉय सिरमौर, पैरा एलाइड कैमिकल्स बिलासपुर, वेल इंडिया लिमिटेड बद्दी और थिनर और एक्वा वितोई लैबोरोट्रीज बद्दी के प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई। बैठक में उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, मुख्य सचिव बीके अग्रवाल, अतिरिक्त

मुख्य सचिव मनीषा नंदा और मनोज कुमार, प्रधान सचिव आबकारी एवं कराधान जगदीश शर्मा, आयुक्त श्रम एवं रोजगार डा एसएस गुलेरिया, राज्य विद्युत बोर्ड के प्रबंध निदेशक जेपी काल्टा व आईपीएच और उद्योग विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed