फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   10 km radius condition to open Super Specialty hospital abolished

सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल खोलने को 10 किमी परिधि की शर्त खत्म

Tue, 09 Jul 2019 05:03 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 Jul 2019 05:03 AM IST
विज्ञापन
10 km radius condition to open Super Specialty hospital abolished

हिमाचल में अब कहीं भी सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल खोला जा सकेगा। प्रदेश सरकार ने इसके लिए दूसरे अस्पताल से दस किलोमीटर की परिधि होने की शर्त को हटा दिया है। सुपर स्पेशयलिटी खोलने के लिए 25 प्रतिशत कैपिटल सब्सिडी देने का प्रावधान पांच करोड़ रुपये के निवेश तक प्रदान किया जाएगा। राज्य सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। नई व्यवस्था के अनुसार सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल के लिए 5 प्रतिशत ब्याज उपदान 3 करोड़ रुपये के ऋ ण के लिए 3 वर्ष तक प्रदान होगा।

विज्ञापन


सुपर स्पेशयलिटी में कार्डियोलोजी न्यूरो सर्जरी पीडियाट्रिक सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी या अन्य कोई भी सुपर स्पेशयलिटी सर्विसेस खोली जा सकती हैं। हालांकि, सुपर स्पेशयलिटी के अलावा अन्य अस्पताल दस किलोमीटर के दायरे में ही खोले जा सकेंगे। प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निजी क्षेत्र की सहभागिता तथा निवेश बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य में सहभागिता योजना की अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन


निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि इस योजना के तहत सरकारी क्षेत्रीय अस्पताल और आंचलिक अस्पताल अथवा योजना के तहत खोले गए अन्य निजी अस्पताल के 10 किलोमीटर के दायरे से बाहर कोई भी निजी स्वास्थ्य संस्थान खोला जा सकता है। डॉ. गुप्ता ने कहा कि खोले जाने वाले बहु विशेषज्ञ अस्पताल के लिए दो करोड़ रुपये के निवेश पर 25 प्रतिशत पूंजीगत उपदान देने का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त तीन वर्ष के लिए डेढ़ करोड़ के ऋ ण पर पांच प्रतिशत ब्याज उपदान दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed