फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   10 huts burnt to ashes in Akawali of Baddi, two girls burnt

Solan: बद्दी के अंकावाली में 10 झुग्गियां राख, दो झुलसे, प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर

Wed, 19 Feb 2025 05:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 19 Feb 2025 05:24 PM IST
सार

सोलन जिले के बद्दी के अंकावाली में आग से 10 झुग्गियां जलकर राख हो गई। आग से झुग्गी में सोई हुई एक बच्ची व युवती झुलस गई।

विज्ञापन
10 huts burnt to ashes in Akawali of Baddi, two girls burnt
बद्दी के अकावाली में झुग्गियां राख। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी के अंकावाली में आग से 10 झुग्गियां जलकर राख हो गई। आग से झुग्गी में सोई हुई एक बच्ची व युवती झुलस गई। जिन्हें उपचार के लिए नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद 6 साल की बच्ची को पीजीआई रेफर कर दिया है। पीड़ित लोगों का आरोप है कि झुग्गी में रहने वाले ही कुछ युवकों ने यह आग लगाई है। लोगों ने एक युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले भी किया है। यह हादसा मंगलवार की देर रात को हुआ। अंकावाली में प्रवासी लोग झुग्गी बना कर रह रहे हैं।

विज्ञापन


मंगलवार रात कामगार अपना खाना बनाने के बाद झुग्गी में सो गए। करीब 10:30 बजे अचानक एक झुग्गी में आग लगी और देखते ही देखते 10 झुग्गियां राख हो गई। दिलखुश की झुग्गी में उसकी दो बेटियां संध्या (6) व आशा ( 25) झुलस गई। आग से चंद्रेश, विनय, प्रेम सहानी, राज कुमार, दिलखुश, फिरान साहनी, किशन साहनी, रोशन सहानी, कमलेश कुमारी व सुबोध की झुग्गी जलकर राख हो गई। दमकल विभाग की टीम जब तक मौके पर पहुंची तब तक झुग्गियां जलकर राख हो गई थी। इस अग्निकांड में दो लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


चंद्रेश व प्रेम साहनी ने बताया कि अंकावाली में ही झुग्गी में रहने वाले दो युवकों ने जानबूझ कर आग लगाई। दिन के समय इन युवकों का झुग्गी में रहने वाली युवती के साथ झगड़ा हो गया था। जिसका बदला लेने के लिए इन युवकों ने आग लगाई। फायर आफिसर हेमराज ने बताया कि सूचना मिलते ही बद्दी अग्निशमन विभाग से दो फायर हाइड्रेंट मौके पर गए और आग पर काबू पाया। आग से साथ लगती झुग्गियों को सुरक्षित बचा लिया गया। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि मानपुरा पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है और दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed