{"_id":"63fce137d72f8df4a402b4e5","slug":"1-026-challans-on-illegal-mining-51-vehicles-seized-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: अवैध खनन पर 1,026 चालान, 51 वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: अवैध खनन पर 1,026 चालान, 51 वाहन जब्त
Mon, 27 Feb 2023 10:28 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 27 Feb 2023 10:28 PM IST
सार
पुलिस ने 1 जनवरी 2023 से 24 फरवरी तक अवैध खनन के 1,026 चालान किए हैं। इसमें से 841 चालान कंपाउंड कर 58 लाख 85 हजार, 50 रुपये का जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन
डीजीपी संजय कुंडू
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस विभाग ने अवैध खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने 1 जनवरी 2023 से 24 फरवरी तक अवैध खनन के 1,026 चालान किए हैं। इसमें से 841 चालान कंपाउंड कर 58 लाख 85 हजार, 50 रुपये का जुर्माना वसूला है। 185 मामले न्यायालयों को भेजे गए हैं। पुलिस ने अवैध खनन में संलिप्त 51 वाहनों को पकड़ा है।
विज्ञापन
डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि पुलिस जिला बद्दी में 64, बिलासपुर में 22, चंबा में 118, हमीरपुर में 81, कांगड़ा में 117, किन्नौर में 31, कुल्लू में 38, मंडी में 166, नूरपुर में 131, शिमला में 27, सिरमौर में 138, सोलन में 3, ऊना में 90 वाहनों की चालान किए गए हैं।
विज्ञापन