फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   jhalawar woman become cyclist run cycle 19 thousand km in two and quarter year won 57 medal

गृहिणी उज्ज्वला बन गईं साइकिलिस्ट, सवा दो साल में चलाई 19 हजार किमी साइकिल, जीते कई मेडल

Mon, 04 Jan 2021 05:13 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 04 Jan 2021 05:13 PM IST
विज्ञापन
jhalawar woman become cyclist run cycle 19 thousand km in two and quarter year won 57 medal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : http

गृहिणी होकर भी राजस्थान के झालावाड़ की रहने वाली उज्ज्वला कनोडे साइकिलिस्ट के तौर पर कई सारे मेडल जीत चुकी हैं। उज्ज्वला के शहर में कलेक्टर जितेंद्र कुमार सोनी ने साइकिलिंग वेलफेयर सोसाइटी बनाई थी। जिसमे 90 साइकिलिस्ट जुड़े थे। लेकिन ये सारे पुरुष थे। उज्ज्वला ने इस मुहिम से जुड़ने का फैसला किया। जिसके साथ वो साइकिल चलाने की प्रतियोगिता में भी शामिल होती है। जिसमे वो अबतक 57 मेडल जीत चुकी हैं। 

विज्ञापन

jhalawar woman become cyclist run cycle 19 thousand km in two and quarter year won 57 medal
सांकेतिक तस्वीर

अगस्त 2018 को जब उन्होंने पहली बार साइकिल चलाने की सोची तो बेटी की पुरानी साइकिल ली। लेकिन सौ मीटर भी ना चला पाईं। लेकिन कनोडे ने हिम्मत नहीं हारी। अगले दिन फिर से साइकिल उठाकर चलाई और दो किमी तक चला डाली। जिससे आत्मविश्वास बढ़ा और वो साइकिलिंग क्लब से जुड़ गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि साइकिल वेलफेयर क्लब में सारे पुरुष होने की वजह से कनोडे को हिचकिचाहट भी हुई। लेकिन सारे लोगों ने हिम्मत बढा़ई और फिर 19 अगस्त को करीब सौ किमी साइकिल चैलेंज स्वीकार किया। इस प्रतियोगिता में सफलता मिलने के बाद कनोडे ने साइकिल चलाना नहीं छोड़ा। देश के हर कोने से लखनऊ, हैदराबाद, पूना, कोटा, महाराष्ट्र से आने वाले चैलेंज को कनोडे स्वीकार कर लेती हैं। साइकिलिंग के ये सारे चैलेंज ऑनलाइन होते हैं। जिसमे एप डाउनलोड कर डाटा भेजना होता है। इसी आधार पर प्रथम, द्वितीय स्थान दिया जाता है। जिसमें उनको कभी प्रथम तो कभी द्वितीय स्थान मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed