{"_id":"5bb264eb867a557ed0492857","slug":"youth-spreads-in-airplane-rumors-of-kidnapping-one-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"विमान में युवक ने फैलाई अपहरण की अफवाह, दहशत में आए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विमान में युवक ने फैलाई अपहरण की अफवाह, दहशत में आए यात्री
अमर उजाला ब्यूरो, जयपुर
Updated Mon, 01 Oct 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर इंडिया की मुंबई-जोधपुर की उड़ान में खुद के अपहरण की अफवाह उड़ाकर एक यात्री ने बाकी यात्रियों के होश उड़ा दिए। सूचना के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। झूठी सूचना देने के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अमनदीप सिंह ने बताया कि सोमवार को जोधपुर में उड़ान एआई 645 (मुंबई-जोधपुर) के उतरने के बाद पुलिस ने दिनेश सुथार नामक व्यक्ति और उसके साथ चल रहे चार अन्य को हिरासत में ले लिया। उसे लेकर आ रहे चारों कर्नाटक पुलिस के कर्मी निकले। सिंह के अनुसार पूछताछ के दौरान सुथार ने बताया कि उसने मैसूर में एक लापता बच्चे के परिवार के सदस्यों से संपर्क किया।
बच्चे के नाम से घोषित ईनाम हड़पने के लिए उसने झूठ बोल दिया कि उनका गुमशुदा बच्चा जोधपुर में एक तांत्रिक के पास है। अधिकारी ने कहा कि उसने उन्हें बताया कि वह उन्हें जोधपुर ले जा सकता है, उसके बाद लड़के के परिवार के दो सदस्य मैसूर पुलिस के चार पुलिसकर्मियों को लेकर उसके साथ जोधपुर के लिए रवाना हो गए। सिंह के मुताबिक रास्ते में सुथार डर गया और उसने चालक दल और यात्रियों को यह मनगढंत कहानी सुना दी कि उसके साथ चल रहे लोगों ने उसे अगवा कर लिया है। चालक दल ने हवाई अड्डा प्रशासन और एयर इंडिया कार्यालय को सूचना दी।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि जोधपुर हवाई अड्डे पर उतरने के शीघ्र बाद हमने सुथार को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी चार पुलिसकर्मियों को रिहा कर दिया। उन्होंने कहा कि भाषा को लेकर कुछ संशय पैदा हो रहा है क्योंकि पुलिसकर्मी कर्नाटक के हैं। इस बीच, अन्य यात्रियों को करीब दो घंटे तक विमान से उतरने नहीं दिया गया जिससे उन्हें परेशानी हुई। एयर इंडिया के अधिकारी ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।