{"_id":"6104fd878ebc3e0937354b60","slug":"youth-murdered-after-seeing-mother-name-tattooed-on-uncle-hand-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरहम: चाचा के हाथ पर देखा मां के नाम का टैटू, यूट्यूब देख कर दी हत्या, ऐसे ठिकाने लगाई लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरहम: चाचा के हाथ पर देखा मां के नाम का टैटू, यूट्यूब देख कर दी हत्या, ऐसे ठिकाने लगाई लाश
Sat, 31 Jul 2021 01:06 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:06 PM IST
सार
राजस्थान में एक युवक का बेरहम चेहरा सामने आया है। उसने अपने चाचा को मारने के लिए यू-ट्यूब पर कई वीडियो देखे और फिर फिल्मी अंदाज में चाचा की हत्या कर शव को गांव के बाहर ठिकाने लगा दिया। हालांकि, उसकी यह करतूत पकड़ी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में रिश्ते को कत्ल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक अपने चाचा की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए रातभर यू-टयूब पर वीडियो देखता रहा, फिर प्लास्टिक के बैग में शव रखकर गांव के बाहर दफनाने ले गया। वहां पर उसने शव को गलाने के लिए नमक का इस्तेमाल किया, लेकिन कुछ लोगों ने उसकी यह करतूत देख ली, जिसके बाद उसका गुनाह सामने आ गया। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
दरअसल, जयपुर के भांकरोटा थाना क्षेत्र का रहने वाला 20 वर्षीय राज अग्रवाल और उसका एक दोस्त प्रकाश 27 जुलाई की रात छत पर बैठकर शराब पी रहे थे, इसी दौरान उसके चाचा शशि अग्रवाल भी वहां आ गए। चल रही शराब पार्टी में वह भी शामिल हो गए। काफी देर तक तीनों ने छककर शराब पी। इसी दौरान राज ने अपने चाचा शशि के हाथ पर अपनी मां के नाम का टैटू देखा, जिसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। राज इतना गुस्सा गया कि लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे चाचा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
चार दोस्तों के साथ शव को लगाया ठिकाना
शव को ठिकाने लगाने के लिए वह अपने दोस्त प्रकाश के साथ रातभर यू-टयूब वीडियो देखता रहा। सुबह होने से पहले राज ने दो और दोस्तों को अपने घर बुलाया। शव को ठिकाने लगाने के लिए सभी दोस्त गांव के बाहर जंगल पहुंचे। शव जल्दी गल जाए इसके लिए राज अपने साथ नमक भी लेकर पहुंचा था, लेकिन जैसे ही शव दफनाने शुरू किए कि स्थानीय लोगों ने उन्हें देख लिया। इस दौरान लोगों ने दो युवकों को पकड़ लिया और दो दोस्त वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन