फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Youth injured after being hit by train in Sawai Madhopur

Sawai Madhopur: श्रीगंगानगर-कोटा ट्रेन की चपेट में आने से युवक के हाथ-पैर कटे, हस्तगंज गांव के पास हुआ हादसा

Fri, 23 Jun 2023 03:55 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 23 Jun 2023 03:55 PM IST
सार

सवाई माधोपुर में श्रीगंगानगर-कोटा ट्रेन की चपेट में आने से युवक के हाथ-पैर कट गए। गंभीर हालत में उसे सवाई माधोपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चौथ का बरवाड़ा के हस्तगंज गांव के पास आधा घंटा खड़ी रही ट्रेन।

विज्ञापन
Youth injured after being hit by train in Sawai Madhopur
हस्तगंज गांव में खड़ी ट्रेन। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा थाना क्षेत्र में जयपुर-सवाई माधोपुर रेलवे लाइन स्थित हस्तगंज गांव के नजदीक आज एक युवक श्रीगंगानगर-कोटा ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के हाथ और पैर कट गए।

विज्ञापन


सूचना पर चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी चौथ का बरवाड़ा में भर्ती करवाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायल युवक डिडायच निवासी राजेश कुमार पालीवाल है। घटना के दौरान करीब आधा घंटे तक ट्रेन मौके पर ही खड़ी रही और मौके पर सैंकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


युवक के हाथ पैर कटे, मौके से शराब की बोतल मिली
चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस को मौके से शराब की बोतल भी बरामद हुई है। अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक शायद शराब के नशे में था। इसी के चलते ट्रैक पर आकर ट्रेन की चपेट में आ गया। युवक के हाथ और पैर कट गए। घायल युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। घायल के परिजनों की जानकारी जुटाकर पुलिस ने सूचना की है। घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। पुलिस तफ्तीश में जुटी है यह हादसा है या आत्महत्या की कोशिश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed