{"_id":"644b554bead56c9c7806f034","slug":"youth-dies-due-to-electrocution-in-dadhwadi-village-of-nagaur-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagaur: करंट लगने से युवक की मौत, खेत मालिक ने दूसरे के खेत में फेंका शव, घर वालों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagaur: करंट लगने से युवक की मौत, खेत मालिक ने दूसरे के खेत में फेंका शव, घर वालों ने लगाया हत्या का आरोप
Fri, 28 Apr 2023 10:41 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 28 Apr 2023 10:41 AM IST
सार
नागौर के गोटन थाना इलाके के दधवाड़ी गांव के पास खेत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। गोटन थाना पुलिस ने खेत मालिक को हिरासत में लिया है। करंट लगने से युवक की मौत होने की आशंका है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची टीम।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
नागौर के गोटन थाना इलाके के दधवाडी गांव के दादू दयाल गौशाला के आगे सुबह 7:00 बजे शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने गोटन थाना पुलिस को सूचना दी। गोटन थाना अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। वहीं, युवक की पहचान शेरा राम (30) पुत्र भंवरलाल सांसी के रूप में हुई। शेरा राम जोकि पिछले दो साल से मंगा राम उर्फ मांगीलाल के खेत पर खेती का काम करता था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। घटनास्थल पर परिजन पहुंचे और परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की। गोटन थाना पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मांगीलाल उर्फ मांगाराम के यहां शेरा राम दो साल से ट्यूबवेल चलाने का काम करता था। बीती रात उसकी करंट लगने से मौत हो गई। जब मांगीलाल मौके पर पहुंचा तो वह देखकर घबरा गया। घबराहट के चलते उसने अपने भांजे रामवतार और सुरेश को बुलाया और शेरा राम के शव को मोटरसाइकिल से करीब दो किलोमीटर दूर एक खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण ने बताया कि मांगीलाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस भी प्रथम दृष्टया उसकी मौत करंट से होना बता रही है। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। गोटन थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण ने बताया कि शेरा राम की मौत करंट लगने से हुई है और शव को दूसरी जगह फेंकने के आरोप में मांगीलाल को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार शाम 3:00 बजे के करीब करंट लगा था। गुरुवार दिन भर परिजनों से समझाइश कर रहे, लेकिन वो नहीं माने। आज शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन