Rajasthan: चूरू में कुंड में डूबकर युवक की मौत, खेत में काम करते समय पैर फिसलने से गई जान
युवक खेत में बने कुंड में काम कर रहा था। वह कुंड से पानी निकाल रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। परिजन उसे निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चूरू जिले के तारानगर तहसील के गांव तोगावास में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। खेत में बने कुंड से पानी निकालते समय युवक का पैर फिसल गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
उसके साथ खेत में काम कर रहे परिजनों ने उसे ढूंढा तो वह नहीं मिला। परिजनों ने बताया कि कुंड के बाहर उन्होंने युवक का चप्पल देखा। जिसके बाद वो दौड़कर कुंड के पास पहुंचे तो कुंड में 21 वर्षीय मुकेश गिरा हुआ था। हादसे की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने युवक को कुंड से बाहर निकाला। युवक को तुरंत भालेरी हॉस्पिटल लेकर जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने मुकेश को चूरू रेफर कर दिया। चूरू अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया।
घर वालों ने बताया कि मुकेश खेत में उनका हाथ बंटा रहा था। कुंड से पानी निकालते समय उसका पैर फिसल गया और वह कुंड में गिर गया।