फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Youth crushed to death by tractor for opposing mining in Rajsamand

Rajsamand: खनन का विरोध करने पर ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की हत्या, गुस्साए लोगों ने आगजनी कर लगाया जाम

Tue, 14 Mar 2023 01:40 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 14 Mar 2023 01:40 PM IST
सार

राजसमन्द में आमेट निवासी युवक मनीष पालीवाल रात अपने खेत गया था। यहां हो रहे अवैध खनन का विरोध करने पर उसकी लोगों से मारपीट हुई, जिसके बाद आरोपियों मनीष पर रेत से भरा ट्रैक्टर चढ़ा दिया।

विज्ञापन
Youth crushed to death by tractor for opposing mining in Rajsamand
लोगों ने आगजनी कर लगाया जाम - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजसमंद के आमेट पुलिस थाना अंतर्गत रेत माफिया के आतंक ने एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। युवक ने अपने खेत के पास अवैध खनन को लेकर रेत माफिया को टोका था। उसके बाद रेत माफिया ने पहले युवक की बेरहमी से पिटाई की और बाद में ट्रैक्टर से कुचल कर उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आमेट निवासी युवक मनीष पालीवाल (32) वर्ष पुत्र नंदलाल पालीवाल रात दस बजे चंद्रभागा नदी पर पर स्थित अपने खेत को संभालने और भैंसों को पानी पिलाने के लिए गया था। वहां पर कुछ युवक रेत खनन का कार्य कर रहे थे। मनीष पालीवाल ने इसका विरोध करते हुए अवैध रेत खनन को लेकर युवकों को टोका, जिसके बाद विवाद बढ़ता चला गया और बात मारपीट पर आ गई। युवकों ने पहले मनीष पालीवाल के साथ मारपीट की और बाद में रेत से भरा ट्रैक्टर मनीष पर चढ़ा दिया। हादसे में मनीष बुरी तरह से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी के बाद आसपास के लोगों ने मिलकर मनीष को आमेट के हॉस्पिटल पहुंचाया। यहां से उसे रेफर किया गया। इसी दौरान मनीष ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पूरे कस्बे में फैलने के बाद आमेट के हॉस्पिटल में भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आक्रोष जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सुबह होने तक आसपास के गांव से भी लोग हॉस्पिटल के बाहर जमा हो गए। आक्रोशित लोगों ने विरोध में कई कस्बे के चौराहे पर टायर  फूंके व रास्ता जाम किया। 

Youth crushed to death by tractor for opposing mining in Rajsamand
गुस्साए लोगों ने आगजनी कर लगाया जाम - फोटो : Amar Ujala Digital
पुलिस बल तैनात
वहीं किसी भी प्रकार की अप्रिय वारदात की आशंका को लेकर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। सुबह से ही एडीएम राम चरण शर्मा, एएसपी शिव लाल बैरवा, कुंभलगढ़ डिप्टी नरेश शर्मा, राजनगर थाना अधिकारी डॉ हनुवंत सिंह राज पुरोहित सहित पुलिस बल मौजूद है। मृतक के परिजनों के साथ समझाइश के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं मामला अवैध खनन का होने से मौके पर माइनिंग के अधिकारी भी पहुंचे हुए हैं। 

लोगों ने रखीं तीन मांगें
मृतक के परिजनों सहित स्थानीय लोगों ने तीन प्रमुख मांग रखी हैं। इस घटना के सभी आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए, मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा मिले व भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो इसके लिए पुलिस ठोस कदम उठाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed