फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   youth climbed on water tank for selfie in jodhpur

राजस्थान: पानी की टंकी बनी सेल्फी पॉइंट, यहां जान जोखिम में डालकर शौक पूरा कर रहे युवा

Thu, 10 Feb 2022 03:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 10 Feb 2022 03:30 PM IST
सार

जोधपुर के चौपासनी क्षेत्र के एक पार्क में बनी पानी की टंकी पर चढ़कर युवाओं ने सेल्फी लेना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें नीचे उतारा। युवाओं के इस तरह के शौक हादसे का कारण बन सकते हैं।

विज्ञापन
youth climbed on water tank for selfie in jodhpur
सेल्फी लेने इस तरह पानी की टंकी पर चढ़ रहे युवा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जोधपुर में इन दिनों सेल्फी का शौक कुछ युवाओं के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। शहर के चौपासनी क्षेत्र के एक पार्क में बनी पानी की टंकी पर चढ़कर युवा सेल्फी ले रहे हैं। युवाओं की यह लापरवाही उनकी जान को खतरा बन सकती है। 

विज्ञापन


दरअसल, गुरुवार को चौपासनी क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कार्यालय के सामने एक पार्क में बनी पानी की टंकी पर चढ़कर सेल्फी लेने की होड़ युवाओं में मच गई। यहां पहुंचे कई युवा बारी-बारी से सेल्फी लेने लगे। इस तरह का खतरनाक शौक देख वहां मौजूद लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान कुछ लोगों ने उन्हें नीचे उतरने की चेतावनी भी दी, लेकिन वे नहीं माने। सूचना के बाद विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो सेल्फी ले रहे लड़के वहां से भाग गए। 
विज्ञापन


नशा करने वालों की लगी रहती है भीड़  
लोगों ने बताया कि यह पार्क असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है। सुबह से शाम तक पार्क में नशा करने वालों की भीड़ लगी रहती है। इससे पार्क में आने वाले अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब यहां पानी की टंकी पर चढ़कर युवाओं ने सेल्फी लेना शुरू कर दिया है। इतनी ऊंचाई पर चढ़कर सेल्फी लेना हादसे का कारण बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed