फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Youth climbed on tank, minister Vishvendra Singh, CRPF job, suicide attempt,

Bharatpur: अनुकंपा नौकरी की मांग को लेकर टंकी पर चढ़ा युवक, मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने आश्वासन देकर उतारा

Sat, 17 Jun 2023 05:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 17 Jun 2023 05:41 PM IST
सार

भरतपुर में एक युवक नौकरी की मांग को लेकर टंकी पर चढ़ा गया। तीन साल से अनुकंपा नौकरी के लिए दर-दर भटकने के बाद उठाया कदम। मंत्री विश्वेंद्र सिंह के आश्वासन के बाद नीचे उतरा।

विज्ञापन
Youth climbed on tank, minister Vishvendra Singh, CRPF job, suicide attempt,
टंकी पर चढ़े युवक को समझाने पहुंचे मंत्री। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भरतपुर में एक युवक अनुकंपा नौकरी पाने के लिए कोतवाली थाना इलाके में सरसों मंडी स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। करीब पांच घंटे बाद कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने युवक की नौकरी जल्द लगवाने के आश्वासन दिया, जिसके बाद युवक पानी की टंकी से नीचे उतरा।

विज्ञापन


भरतपुर के प्रिंस नगर का रहने वाला युवक राधेश्याम के पिता जवाहर सिंह CRPF की 114वीं बटालियन में तैनात थे। रांची से नीमच फील्ड ऑपरेशन के लिए जाते समय उनकी मौत हो गई थी। राधेश्याम ने खुद अपने पिता की जगह नौकरी पाने के लिए CRPF की भर्ती देखी, लेकिन फिजिकल फिट नहीं होने के कारण राधेश्याम को CRPF में नहीं लिया गया। CRPF की तरफ से राज्य सरकार को अनुकंपा नियुक्ति के लिए एक लेटर लिखा गया। तीन साल से राधेश्याम अनुकंपा नौकरी के लिए भटक रहा है, लेकिन उसे नौकरी नहीं मिली।
विज्ञापन


सरसों मंडी स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया, मंत्री के नौकरी लगवाने के आश्वासन पर उतरा
राधेश्याम ने बताया कि उसने कई मंत्री और विधायकों के चक्कर काटे, लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नहीं हुई। करीब आठ दिन पहले राधेश्याम ने कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दिया। जब भी उसकी सुनवाई नहीं हुई। जब राधेश्याम को सभी जगह से निराशा हाथ लगी, तो वह आज सरसों मंडी स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, और युवक से नीचे उतरने की मिन्नतें की, लेकिन युवक ने किसी की नहीं मानी। करीब पांच घंटे बाद मंत्री विश्वेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे और युवक की जल्द नौकरी लगवाने के आश्वासन दिया, जिसके बाद युवक पानी की टंकी से उतरा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed