{"_id":"5f6a94478ebc3eb2337f905d","slug":"young-rajasthan-woman-becomes-second-lieutenant-in-american-air-force","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान की बेटी का अमेरिकी वायुसेना में हुआ चयन, गांव में जश्न का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान की बेटी का अमेरिकी वायुसेना में हुआ चयन, गांव में जश्न का माहौल
Wed, 23 Sep 2020 06:00 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 23 Sep 2020 06:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के छोटे से गांव की बेटी का चयन अमेरिकी वायुसेना में हुआ तो खबर सुनते ही गांव के लोगों का सीना गर्व से फूल गया। जिस बेटी का चयन वायुसेना में हुआ है उसका नाम प्रज्ञा शेखावत है और भाई सुवीर शेखावत पहले से ही अमेरिकी वायुसेना में है।
विज्ञापन
राजस्थान का एक जिला है झुंझुनूं जहां से सबसे अधिक फौजी निकलते हैं। वहीं एक गांव है जखाल, यहां के परिवार के बेटी ने कमाल कर दिया। जखाल की प्रज्ञा शेखावत ने कामयाबी की ऊंची उड़ान भरी है।
विज्ञापन
गांव में रहने वाले प्रज्ञा के चाचा ने बताया कि प्रज्ञा को सेकेंड लेफ्टिनेंट के रूप में 19 सितंबर 2020 को कमीशन मिला है। सुवीर 2015 में ही एयर फोर्स में चयनित हो गए थे। कोरोना महामारी की वजह से इस बार अमेरिकी एयरफोर्स की सैल्यूट सेरेमनी सामान्य रही है।
विज्ञापन
91 साल की दादी ने ऑनलाइन सेरेमनी में पहुंचकर पोती का बढ़ाया हौसला
एक बुजुर्ग दादी के लिए इससे अच्छी खुशखबरी क्या होगी, उसकी पोती दुनिया की सबसे ताकतवर वायुसेना का हिस्सा बन रही है। इस खास सैल्यूट सेरेमनी के मौके पर प्रज्ञा के माता-पिता के साथ उनकी 91 साल की दादी ने ऑनलाइन पोती को आशीर्वाद दिया साथ ही उसका हौसला बढ़ाया।
प्रज्ञा के पिता दुष्यंत सिंह शेखावत अमेरिका में ही फेडरल सरकार में बतौर वैज्ञानिक कार्यरत हैं। पिता शेखावत को गांव से खासा लगाव है इसलिए वह अपने पूरे परिवार के साथ पैतृक गांव आते रहते हैं।