{"_id":"622b14f9f727567610739958","slug":"young-man-molested-friends-wife-in-jaipur-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: नशीली पदार्थ खिलाकर दोस्त की पत्नी से किया दुष्कर्म, अश्लील फोटो दिखाकर करता रहा ज्यादती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: नशीली पदार्थ खिलाकर दोस्त की पत्नी से किया दुष्कर्म, अश्लील फोटो दिखाकर करता रहा ज्यादती
Fri, 11 Mar 2022 02:53 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 11 Mar 2022 02:53 PM IST
सार
राजस्थान के जयपुर में एक दोस्त ने अपने करीबी मित्र की पत्नी के साथ नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपी ने उसे अश्लील फोटो भी ले लिए और फिर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लगातार ज्यादती करता रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी जयपुर में एक दोस्त ने अपने करीबी मित्र की पत्नी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके लिए आरोपी युवक ने पूरी प्लानिंग कर रखी थी। दोस्त के घर नहीं होने पर आरोपी घर आया और उसकी पत्नी को नशीला पदार्थ खिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई और फिर उसे उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान ली गईं फोटो को दिखाकर आरोपी उसके साथ लगातार ज्यादती करता रहा। तंग आकर पीड़िता थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 27 साल की पीड़िता ने आदर्श नगर थाना पुलिस को बताया कि आरोपी विष्णू राय और उसका पति कई साल से दोस्त थे। विष्णू का पीड़िता के घर आना-जाना लगा रहता था। जनवरी 2021 में आरोपी विष्णू घर आया है, इस दौरान उसका पति घर पर नहीं था।
विज्ञापन
पीड़िता ने इसकी जानकारी आरोपी को दी, तो वह इंतजार करने की बात कहकर अंदर आ गया। आरोपी विष्णू साथ में कुछ खाने के लिए भी लाया था। पीड़िता ने उसका दिया पदार्थ खा लिया इसके बाद वह बेहोश हो गई। इसकी फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और उसके अश्लील फोटो भी ले लिए।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बाद आरोपी पति को कुछ भी बताने पर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। साथ ही उसके साथ लगातार दुष्कर्म भी करता रहा। पीड़िता ने कहा आरोपी विष्णू की इस करतूत के कारण उसका पति और उसके बच्चे भी उससे दूर हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।