{"_id":"62b5a66e4f5ed751b52a32a2","slug":"young-man-kidnapped-and-beaten-fiercely-death-nagaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: व्यक्ति को अगवा कर जमकर पीटा, अधमरी हालत में अस्पलात के बाहर फेंक कर भागे बदमाश, इलाज के दौरान मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: व्यक्ति को अगवा कर जमकर पीटा, अधमरी हालत में अस्पलात के बाहर फेंक कर भागे बदमाश, इलाज के दौरान मौत
Fri, 24 Jun 2022 05:26 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 24 Jun 2022 05:26 PM IST
सार
पुलिस को आशंका है कि पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या की गई है। कुछ साल पहले उसके भाई का भी मर्डर हुआ था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के नागौर जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की दर्दनाक हत्या कर दी गई। आरोपियों ने युवक को अगवा कर इतना पीटा की उसके हाथ और पैर की हड्डियां तक टूट गईं। इसके बाद अधमरी हालत में तरनाऊ के राजकीय अस्पताल के सामने फेंक कर फरार हो गए। जहां से उसे जिले के जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ देर चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जिले की जायल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुगस्ताऊ गांव में रहने वाले नरपत सारण को बीती रात कुछ लोग उठा ले गए। वह अपनी बाइक से घर जा रहा था। इस दौरान गांव के पास से एक बोलेरो गाड़ी में आए लोगों ने उसकी बाइक को टक्कर मारकर उसे गिराया और फिर उसे अगवा कर ले गए। गांव से कुछ देर ले जाकर उसके साथ जमकर मारपीट की।
विज्ञापन
उसे लाठी-डंड़ों, लात-घूंसों और अन्य हथियारों से बुरी तरह पीटा। मारपीट में उसके शरीर की कई हड्डियां टूट गईं। इसके बाद अधमरी हालत में उसे तरनाऊ अस्पताल के सामने फेंक कर भाग गए। जेएलएन अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ साल पहले मृतक नरपत सारण के भाई की भी हत्या की गई थी। मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है। मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।