{"_id":"652a7e1bd45c0ad1df037cf8","slug":"young-man-attacked-with-sticks-in-old-dispute-condition-critical-dholpur-news-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पुराने विवाद में युवक और उसके नाना पर लाठी डंडों से किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पुराने विवाद में युवक और उसके नाना पर लाठी डंडों से किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Sat, 14 Oct 2023 05:10 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 14 Oct 2023 05:10 PM IST
सार
बाइक विवाद में एक युवक और उसके नाना के साथ रिश्तेदार संग आए बदमाशों ने जमकर मारपीट कर दी। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर जिले के कंचनपुर थाना इलाके के मेंडकी गांव के पास आधा दर्जन युवकों ने बाइक पर जा रहे दो युवकों पर लाठी डंडो से हमला कर दिया। हमले से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घायल युवक सुभाष ने बताया कि वह अपने गांव दिहोली शाला से नाना को लेकर नीमखेड़ा गया था। जहां एक रिश्तेदार से गाड़ी को लेकर उसका विवाद चल रहा था। जिसे लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी। पंचायत खत्म होने के बाद वह बाइक से अपने घर आ रहा था। इस दौरान रिश्तेदार ने कुछ बदमाश के साथ मिलकर कंचनपुर थाना क्षेत्र के मेढ़की गांव के पास दोनों पर लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
मारपीट की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो बाइक सवार बदमाश फायरिंग करके फरार हो गए। गांव के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती करवाया जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन