{"_id":"dc4b4d58-53e1-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"work-will-be-easy-with-single-window-in-new-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"नये साल में सिंगल विंडो से काम होंगे आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नये साल में सिंगल विंडो से काम होंगे आसान
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 01 Jan 2013 12:37 PM IST
विज्ञापन
नये साल में जनता का सिंगल विडों की सुविधा मिल सकती है। राज्य सरकार यह सुविधा सबको उपलब्ध कराने जा रही है। इससे राजधानी हो या कोई गांव, कोई भी सरकारी काम, प्रमाण पत्र, बिजली कनेक्शन, मकान का नक्शा पास करवाने के लिए अलग-अलग विभाग में आवेदन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
यह सुविधा अगले एक महीने में प्रदेश भर में लागू हो जायेगी। शहरी नागरिक इन कामों के लिए नगर निगम (परिषद व पालिका भी) या जिला कलेक्ट्रेट में आवेदन कर सकेंगे। ग्रामीणों को कामों के लिए ग्राम पंचायतों में आवेदन करना होगा। राजस्थान लोक सेवा गारन्टी अधिनियम के तहत होने वाले सभी कार्य भी इसमें शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
यह व्यवस्था इस तरह काम करेगी की आवेदन आने पर निगम या पंचायत मुख्यालय से सीधे संबंधित विभाग के पास जायेगा। आवेदक को इसकी रसीद मिलेगी, जिसमें जानकारी होगी की उसका काम कितने दिनों में होगा। अगर विभाग द्वारा काम किसी आपत्तिवश रोका तो आवेदक का तुरंत इसकी सूचना दी जायेगी।
विज्ञापन