फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Women molested during Ganesh Visarjan in Nagaur

Rajasthan: गणेश विसर्जन के दौरान महिलाओं से छेड़छाड़, आक्रोशित लोग पूरी रात धरने पर बैठे रहे

Sat, 10 Sep 2022 03:31 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 10 Sep 2022 03:31 PM IST
सार

नागौर में महिलाओं से छेड़छाड़ की घटना से आक्रोशित लोग धरने पर बैठ गए। जिसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। वहीं लोगों ने चेतावनी दी कि अगर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह मेड़ता बंद करेंगे।

विज्ञापन
Women molested during Ganesh Visarjan in Nagaur
धरने पर बैठे लोग - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

नागौर जिले के मेड़ता सिटी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के शोभायात्रा के दौरान महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ की गई। घटना से आक्रोशित लोग चारभुजा चौक पर जुट गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। 

विज्ञापन


मेड़ता में गणेश विसर्जन की शोभायात्रा में बड़ी तादाद में महिलाएं और युवतियां शामिल थी। शोभायात्रा विष्णुसागर जा रही थी। इसी दौरान घाचियों का बास में कुछ युवकों ने महिलाओं से छेड़छाड़ की। घटना से आक्रोशित लोग चारभुजा चौक पर धरने पर बैठ गए। जिसके बाद पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया।

विज्ञापन


आरोप है कि कुछ युवकों ने महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ की। शोभायात्रा में जाते समय लोगों ने पुलिस से छेड़छाड़ का जिक्र किया। जिसके बाद पुलिस ने आश्वासन दिया कि कार्यक्रम पूरा होने के बाद युवकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


विसर्जन से लौटने पर जब मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो लोग धरने पर बैठ गए। लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए नारेबाजी शूरू कर दी। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। लोग आरोपियों की हिरासत में लिए जाने के बाद ही धरने से हटे। वहीं स्थानीयवासियों का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो शनिवार को मेड़ता बंद किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed