फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   women car rally gave a message in jaipur

एक साथ महिलाओं ने चलाई कारें, बन गया एक रिकार्ड

Sun, 19 Mar 2017 02:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 19 Mar 2017 02:52 PM IST
विज्ञापन
women car rally gave a message in jaipur
कार रैली में सजी धजी कारें - फोटो : अमर उजाला
बेटी को बचाने व बेटी को पढ़ाने का संदेश देने के लिए जयपुर में रविवार सुबह एक अनोखा आयोजन हुआ। इस आयोजन में महिलाओं ने न सिर्फ समाज को जरूरी संदेश दिया, वहीं एक नया रिकार्ड भी बनाया।
विज्ञापन


रोटरी क्लब जयपुर नार्थ और गुलाब कौशल्या चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मेगा वुमन कार रैली की शुरुआत हुई। रैली जवाहर सर्किल से रवाना हुई। रैली को सांसद रामचरण बोहरा और महिला आयोग अध्यक्ष सुमन शर्मा ने रवाना किया। इस रैली में नया रिकार्ड भी बना है। दरअसल अब तक 388 महिला चालकों के कार रैली में शामिल होने का रिकार्ड था। इस रैली में 421 महिलाओं ने एक साथ कार ड्राइव कर नया रिकार्ड बनाया है।
विज्ञापन


रैली ने 421 कारों के साथ गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स (अमेरिका) में नाम दर्ज करवाया। रैली में कारों को सजाकर लाया गया था, किसी कार को गुब्बारों से सजाया गया तो कहीं कार पर बालिका बचाने के संदेश अनूठे अंदाज में लिखे गए थे। रैली में जैन सोश्यल ग्रुप्स इन्टरनेशनल फैडरेशन नार्दन रीजन के अधीनस्थ सभी जैन सोश्यल ग्रुप्स, संगिनी फोरम, एसएमएस मेडीकल कॉलेज डॉक्टर्स एसोसिएशन, लायनेस, मैत्रैया, रोटरी इनरव्हील, चेटी चंड महिला समिति समेत कई संगठन व उनके प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed