Rajasthan: चूरू में छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर महिलाओं को पीटा, बचाने आए परिजनों से भी मारपीट
चूरू में तीन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने आईपीसी की कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चूरू के मनिहारी कुए वार्ड नंबर तीन के पास महिलाओं से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। महिलाओं ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। पीड़ित महिलाओं ने महिला थाने में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एक महिला ने रिपोर्ट दी कि वह अपनी सास और मौसेरी सास के साथ घर लौट रही थी। उसी दौरान मनिहारी कुएं के पास इकबाल, शाहरूख, आसिफ, शोयब, जमील, महबूब और जुबैद ने तीनों को घेर लिया। उन्हें महिलाओं को पकड़ लिया और उनसे छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब महिलाओं ने विरोध शुरू किया तो आरोपियों ने महिलाओं के साथ मारपीट शुरू कर दी।
आरोपियों ने बीच बचाव करने आए परिवार के लोगों से भी मारपीट की। बाद में मोहल्ले के लोगों ने उन्हें छुड़वाया। महिला थाना पुलिस ने आईपीसी की कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।