{"_id":"281f0700-d4fd-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"woman-s-head-shaved-and-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: महिला का सिर मुंडवाया और पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: महिला का सिर मुंडवाया और पीटा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 14 Jun 2013 07:47 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान में संपत्ति विवाद में एक सिख महिला पर जुल्म ढ़ाए जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
भरतपुर जिले के शाहसन गांव में एक विधवा (45) को उसके रिश्तेदारों ने न केवल पीटा बल्कि उसका सिर भी मुंडवा दिया।
महिला और रिश्तेदारों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद था। आरोप है कि मीटू बाई नामक महिला को उसके रिश्ते के भाई और उसकी पत्नी ने एक कमरे में बंद करके खूब पीटा था और बाद में सिर से बाल भी उतार लिए।
पुलिस से शिकायत करने के बाद महिला के भाई इकबाल और रिश्ते की बहन लाजवंत कौर को गिरफ्तार किया गया है।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति की मौत के बाद महिला अपनी संपत्ति का एक हिस्सा बेचना चाहती थी लेकिन उसके रिश्तेदार विरोध कर रहे थे।