फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   woman raped in jaipur

नौकरी देने के नाम पर विवाहिता से बलात्कार

Fri, 30 Aug 2013 04:58 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 30 Aug 2013 04:58 PM IST
विज्ञापन
woman raped in jaipur

नौकरी का झांसा देकर कंपनी के मालिक ने विवाहिता से बलात्कार किया। आरोपी ने पीड़िता की अश्लील क्लिपिंग बनाकर नेट पर डालने की धमकी दी।

विज्ञापन


पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट लिखाई है, हालांकि आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

राजस्थान के जयपुर में रहने वाली विवाहिता को एक युवक ने स्वयं को उद्योगपति बताते हुए अपनी कपंनी में एमडी पद पर सवा लाख रूपए पर नौकरी दिए जाने का झांसा दिया।
विज्ञापन


आरोपी और विवाहिता के बीच बातचीत होनी शुरू हो गई। जून महीने के पहले हफ्ते में आरोपी जयपुर आया।

विवाहिता ने उसे अपने अपार्टमेंट पर ठहराया। इस दौरान ही उसने पीड़िता को पेय पदार्थ में नशीली दवा दी और दुष्कर्म किया। उसने अश्लील क्लीपिंग बनाकर नेट पर डालने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी पीड़िता को बंधक बनाकर दुष्कर्म करता रहा और विरोध किए जाने पर मारपीट भी की गई। विरोध किए जाने पर आरोपी ने दुष्कर्म के दौरान बनाई गई अश्लील क्लीपिंग दिखाते हुए इसे नेट पर सार्वजनिक करने की बात कही।

पीड़िता ने दिखाई हिम्मत

आरोपी युवक पीडिता को धमकियां दे रहा था। इसी दौरान तीन दिन पहले आरोपी पीड़िता को धमकाने जगतपुरा स्थित उसके घर पहुंच गया। आरोपी के जाने के बाद पीड़िता हिम्मत दिखाते हुए थाने पहुंची और पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी देते हुए मामला दर्ज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed