{"_id":"6367b00090382d585d0414a4","slug":"woman-put-pressure-on-her-female-friend-to-marry-in-nagaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: महिला ने अपनी दोस्त पर बनाया शादी का दबाव, विरोध करने पीटा, बदनाम करने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: महिला ने अपनी दोस्त पर बनाया शादी का दबाव, विरोध करने पीटा, बदनाम करने की दी धमकी
Sun, 06 Nov 2022 06:30 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 06 Nov 2022 06:30 PM IST
सार
लाडनूं थाना पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एक महिला को गिरफ्तार किया है, उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के नागौर जिले में एक महिला द्वारा अपनी दोस्त को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी। जिसके बाद आरोपी महिला अपनी दोस्त पर समलैंगिक शादी करने के लिए दबाव बनाने लगी। ऐसा नहीं करने पर उसे बदनाम करने की धमकी दी और दस लाख रुपये की मांग भी कर डाली। मामला जिले के लाडनूं थाने इलाके का है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लाडनूं थाने में इलाके की रहने वाली एक महिला ने केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया के जरिए उसकी दोस्ती मध्य प्रदेश की रहने वाली एक महिला के साथ हुई थी। जिसके बाद से आए दिन दोनों में बातें होने लगी। पीड़िता ने बताया 5 नवंबर को उसके घर में एक युवती घुस आई और उस पर साथ चलने का दबाव बनाने लगी। पीड़ित महिला ने विरोध किया तो आरोपी युवती ने उसके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की।
विज्ञापन
आरोपी युवती उस पर लगातार साथ चलने के लिए दबाव बनाती रही। विरोध करने पर आरोपी युवती ने कहा कि अगर तुमने ऐसा नहीं किया तो तुम्हें बदनाम कर दूंगी। साथ ही कहा कि तेरी शादी महिला दोस्त से करवा देंगे। इनकार करने पर आरोपी युवती उसे धमकियां देने लगी और उससे 10 लाख की मांग की। जिससे परेशान होकर पीड़ित ने थाने में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
लाडनूं थाना अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। लाडनूं में रहने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।