फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Woman missing for four days with two children Nanihal had come to attend marriage in Churu

Rajasthan: महिला दो बच्चों के साथ चार दिन से गायब, शादी में शामिल होने आई थी ननिहाल

Mon, 07 Nov 2022 08:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 07 Nov 2022 08:55 PM IST
सार

राजस्थान के चूरू जिले में एक महिला के गायब होने का मामला सामने आया है। महिला अपने दो बच्चों के साथ चार दिन से गायब है। बताया जा रहा है कि महिला शादी में शामिल होने गई थी।

विज्ञापन
Woman missing for four days with two children Nanihal had come to attend marriage in Churu
महिला दो बच्चों के साथ चार दिन से गायब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चूरू जिले के सुजानगढ़ तहसील में देवउठनी ग्यारस को पति के ननिहाल में शादी में शामिल होने आई महिला अपने दो बच्चों के साथ चार दिन से गायब है। महिला शादी के दिन 4 नवंबर की सुबह 9 बजे सरकारी अस्पताल जाने का कहकर निकली थी। उसके बाद उसका फोन बंद आया और अभी तक कुछ पता नहीं चला है।

विज्ञापन


बता दें कि महिला के साथ सात साल की बेटी पूनम और चार साल का बेटा रणवीर है। कोतवाली थाने के एएसआई तेजाराम ने बताया कि गुमशुदगी का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। मकराना के वार्ड नंबर दो के रहने वाले अनिल पुत्र मुन्नाराम सांसी ने रिपोर्ट दी कि सुजानगढ़ की सांसी बस्ती में उसके ननिहाल में देवउठनी ग्यारस को शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए आई उसकी पत्नी चनणा दो बच्चों को लेकर गायब हो गई।
विज्ञापन


तेजाराम ने बताया कि महिला और बच्चों की गंभीरता के साथ तलाश की जा रही है। जल्दी ही ढूंढ कर मामले का खुलासा किया जाएगा। वहीं, राष्ट्रीय भान्तु सांसी समाज विकास संघ के युवा प्रदेशाध्यक्ष महेश सांसी ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को मेल भेजकर महिला और बच्चों की जल्दी बरामदगी करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed