{"_id":"5db6ab108ebc3e015d44e2c5","slug":"woman-her-lover-and-his-friend-have-been-arrested-for-allegedly-killing-the-womans-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, महिला सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, महिला सहित तीन गिरफ्तार
Mon, 28 Oct 2019 02:48 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 28 Oct 2019 02:48 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के चंदवाजी क्षेत्र में पुलिस ने एक महिला, उसके प्रेमी और एक दोस्त को गिरफ्तार किया है। तीनों को महिला के पति की कथित हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पहचान 35 साल के पूनम चंद गोयर के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के नाम अंजू, अकबर और अलाउद्दीन हैं। अंजू लगभग 30 साल की है और उसका अकबर के साथ प्रेम संबंध चल रहा था जो कि उसका पारिवारिक दोस्त है। शुक्रवार की रात को अकबर और उसके दो दोस्त गोयर को जयपुर-दिल्ली राजमार्ग पर अचरोल में एक जगह पर ले गए जहां उन्होंने शराब का सेवन किया।
विज्ञापन
चंदवाजी पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी विक्रांत शर्मा ने कहा कि जब पीड़ित शराब के नशे में धुत हो गया तब आरोपियों ने उसे पत्थरों से मारकर उसकी हत्या कर दी। शव की पहचान के बाद पुलिस ने शक के आधार पर उसकी पत्नी को हिरासत में लिया और उसने प्रेमी के साथ निलकर पति को मारने का षड्यंत्र रचने की बात को स्वीकार की।
विज्ञापन
शर्मा ने कहा, 'अंजू, अकबर और अलाउद्दीन को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। दो अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं।' उन्होंने आगे बताया कि अंजू जयपुर जिले के संभर शहर की निवासी है और मजदूर के तौर पर काम करती है। वहीं अकबर और अलाउद्दीन जयपुर शहर के निवासी हैं।