फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Woman gave birth to three twin daughters after eight years of marriage in Neemkathana Sikar

Rajasthan: महिला ने एक साथ दिया तीन बेटियों को जन्म, सभी स्वस्थ्य, शादी के आठ साल बाद घर में गूंजी किलकारी

Tue, 04 Jul 2023 03:26 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 04 Jul 2023 03:26 PM IST
सार

शादी के आठ साल बाद एक महिला ने तीन जुड़वा बेटियों को जन्म दिया। ऑपरेशन से हुईं तीनों बेटियां और उनकी मां पूरी तरह से स्वस्थ है। लंबे समय बाद घर में एक साथ तीन तीन किलकारियां गूंजने से परिवार में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
Woman gave birth to three twin daughters after eight years of marriage in Neemkathana Sikar
अर्चना ने दिया तीन जुड़वा बेटियों को जन्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के नीमकाथाना में एक महिला शादी के आठ साल बाद मां बनी। सोमवार को राजकीय कपिल अस्पताल में महिला ने एक साथ तीन बेटियों को जन्म दिया। ऑपरेशन से हुई तीनों नवजात बच्चियां और प्रसूता पूरी तरह स्वस्थ हैं। तीनों नवजात बच्चियों को एसएनसीयू में शिफ्ट किया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नीमकाथाना के बुरका गांव में रहने वाली अर्चना की शादी आठ साल पहले हरिओम गुर्जर से हुई थी। प्रसव पीड़ा के बाद परिजनों ने सोमवार को अर्चना को राजकीय कपिल अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन कर सुरक्षित प्रसव कराया। इस दौरान उसने एक के बाद एक तीन बेटियों को जन्म दिया। 
विज्ञापन




डॉक्टरों ने बताया कि तीनों नवजात बच्चियां और प्रसूता पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। तीनों नवजात में 1 किलो 810 ग्राम, 1 किलो 350 ग्राम और 2 किलो 250 ग्राम वजन है। इधर, शादी के आठ साल बाद हरिओम गुर्जर के धर गूंजी किलकारी से खुशी का माहौल है।  डॉक्टरों ने बताया कि चार दिन बाद अर्चना को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed