फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Woman doctor commits suicide by hanging in Dausa suicide note recovered

Dausa: महिला डॉक्टर ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा-'मैं बच्चों से बहुत प्यार करती हूं मैंने किसी को नहीं मारा'

Wed, 30 Mar 2022 11:14 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 30 Mar 2022 11:14 AM IST
सार

दौसा में महिला डॉक्टर के आत्महत्या के बाद डॉक्टरों ने आंदोलन का एलान किया है। आज प्रदेश के सभी निजी हॉस्पिटल 24 घंटे के लिए बंद रहेंगे।

विज्ञापन
Woman doctor commits suicide by hanging in Dausa suicide note recovered
दौसा में महिला डॉक्टर ने की आत्महत्या - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दौसा जिले में स्थित लालसोट शहर के कोथून रोड पर संचालित एक हॉस्पिटल की महिला चिकित्सक अर्चना शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके अस्पताल में डिलीवरी के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने महिला डॉक्टर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया था। डॉक्टर इसी से आहत थीं।

विज्ञापन


डॉक्टर अर्चना शर्मा अपने पीछे दो बच्चों को पति के सहारे छोड़ गईं। महिला डॉक्टर के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उन्होंने लिखा कि मैंने कोई गलती नहीं की और मैंने किसी को नहीं मारा। मैं मेरे बच्चों और पति से बहुत प्यार करती हूं। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दौसा के लालसोट कस्बे में डॉक्टर अर्चना शर्मा के निजी अस्पताल में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के सामने प्रदर्शन किया। पुलिस द्वारा चिकित्सक के खिलाफ लालसोट थाने में मामला दर्ज करने के बाद मामला शांत हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर के पति ने करवाया केस दर्ज

वहीं महिला चिकित्सक के पति डॉ. सुनित उपाध्याय ने लालसोट थाने में कुछ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि पुलिस ने इलाज में लापरवाही की रिपोर्ट की जगह हत्या का मामला दर्ज कर दिया। केवल रिपोर्ट में लापरवाही का जिक्र है। 



आंदोलन की राह पर उतरे डॉक्टर
लालसोट में महिला डॉक्टर के सुसाइड मामले ने हंगामा खड़ा कर दिया है। मामले के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन राजस्थान ने 24 घंटे बंद का एलान किया है। आज सुबह छह बजे से गुरुवार सुबह छह बजे तक प्रदेश के सभी निजी अस्पताल बंद रहेंगे। इमरजेंसी सेवा भी बंद रहेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed