{"_id":"64649c57163e065a96072f11","slug":"woman-dies-due-to-snake-bite-in-animal-farm-in-dholpur-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: पशु बाड़े में महिला को कोबरा सांप ने डंसा, नीम-हकीम के चक्कर में बिगड़ी तबीयत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: पशु बाड़े में महिला को कोबरा सांप ने डंसा, नीम-हकीम के चक्कर में बिगड़ी तबीयत, मौत
Wed, 17 May 2023 02:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Wed, 17 May 2023 02:51 PM IST
सार
धौलपुर के बसेड़ी थाना क्षेत्र के जारगा गांव में iशुओं के भूसा निकालने गई महिला की सांप के डंसने से मौत हो गई।
विज्ञापन
महिला को अस्पताल ले जाते परिजन।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर के बसेड़ी थाना क्षेत्र के जारगा गांव में बुधवार को पशुबाड़े में भूसा निकालते समय एक महिला को कोबरा सांप ने डंस लिया। भनक परिजनों को लगी तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन नीम हकीमों के पास महिला ले गए, लेकिन कोई आराम नहीं मिलने पर महिला को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
धौलपुर के जिला अस्पताल में बेदम महिला को लेकर पहुंचे परिजनों ने बताया कि बुधवार को महिला घर के बाहर पशुबाड़े से पशुओं के भूसा निकालने गई थी। भूसा निकालते समय कोबरा सांप ने उसे डंस लिया। महिला राकेश देवी (45 साल) पत्नी बंटी को सांप के डंसने के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सर्पदंश के बाद अचेत हुई महिला को परिजन आस पास नीम हकीमों के पास भी ले गए, लेकिन महिला के स्वास्थ्य में कोई फायदा नहीं हो सका। महिला के मुंह से झाग निकलने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
मुंह से झाग निकलने के बाद मौत
जिला अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात ड्यूटी डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला को मृत घोषित किए जाने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जिला अस्पताल पर ही परिजन रो-रोकर चीख पुकार करने लगे। उधर, अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए और कानूनी कार्रवाई कराए बगैर डेड बॉडी को अंतिम संस्कार के लिए घर ले गए।
विज्ञापन
नीम हकीमों के चक्कर में गंवाया समय, बच सकती थी जान
महिला राकेश को सांप के डंसने के बाद परिजन आसपास झाड़-फूंक करने वाले लोग एवं नीम हकीमों के पास ले गए। जैसे-जैसे सर्प का जहर चढ़ता गया महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। महिला का शरीर नीला पड़ने के साथ मुंह से झाग निकलने लगा। अधिक सेहत बिगड़ने लगी तब परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। जिला अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। परिजन समय रहते अस्पताल पहुंचते तो महिला की जान बच सकती थी। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा है।