{"_id":"6484aa1ef6e28899460f2a29","slug":"woman-delivered-under-tree-outside-masalpur-hospital-in-karauli-doctors-did-not-admit-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: करौली के मासलपुर अस्पताल के बाहर महिला का पेड़ के नीचे प्रसव, डॉक्टरों ने नहीं किया भर्ती, ANM एपीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: करौली के मासलपुर अस्पताल के बाहर महिला का पेड़ के नीचे प्रसव, डॉक्टरों ने नहीं किया भर्ती, ANM एपीओ
Sat, 10 Jun 2023 10:21 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 10 Jun 2023 10:21 PM IST
सार
करौली के मासलपुर अस्पताल के बाहर एक महिला को पेड़ के नीचे प्रसव पीड़ा से गुजरकर बच्चे को जन्म देना पड़ा। पीड़िता के परिजनों ने सरकारी अस्पातल के स्टाफ पर प्रसूता को भर्ती नहीं करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर पेड़ के नीचे हुआ प्रसव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के करौली जिले में एक महिला की सरकारी अस्पताल के बाहर पेड़ के नीचे परिजनों को डिलीवरी करानी पड़ी। प्रसव के बाद कर्मचारियों ने प्रसूता और नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जानकारी मिलते ही सीएमएचओ ने लापरवाह एएनएम को एपीओ कर दिया है।
विज्ञापन
अशोक गुर्जर ने बताया कि क्षेत्र के केशपुरा गांव निवासी काली बाई पत्नी साहब सिंह को शनिवार दोपहर बाद मासलपुर हॉस्पिटल में प्रसव के लिए लाया गया। आरोप है कि चिकित्सा कर्मियों ने महिला को भर्ती नहीं किया और अस्पताल से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
इसके बाद परिजनों ने कपड़े लगाकर महिला का पेड़ के नीचे प्रसव कराया। प्रसव के बाद चिकित्सा कर्मी नवजात बालक और महिला को अस्पताल के अंदर ले गए। परिजनों ने चिकित्साकर्मियों पर रिश्वत नहीं देने पर भर्ती नहीं करने का आरोप लगया है।
विज्ञापन
महिला को गंभीर हालत में करौली किया था रेफर
सीएमएचओ डॉ. दिनेश मीणा ने बताया कि महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे करौली रेफर किया था। लेकिन, परिजनों ने महिला को अस्पताल के बाहर पेड़ के नीचे लेटा दिया। इस दौरान प्रसूता को दर्द होने लगे और उसे वहीं प्रसव हो गया। जानकारी लगने पर कर्मचारी महिला और नवजात को अस्पताल ले गए। सीएमएचओ दिनेश मीणा ने बताया कि लापरवाह एएनएम कमलेश को एपीओ कर दिया है और मामले की जांच की जा रही है।