फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   woman brutally beaten up in Nagaur in suspicion of child thief

Rajasthan: बेटी के साथ जा रही महिला को बच्चा चोर समझकर बेरहमी से पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल

Thu, 13 Oct 2022 09:48 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 13 Oct 2022 09:48 AM IST
सार

नागौर में एक दलित महिला अपनी बेटी के साथ एक मोहल्ले से गुजर रही थी। तभी लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। महिला के भाई ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

विज्ञापन
woman brutally beaten up in Nagaur in suspicion of child thief
नागौर में बच्चा चोर समझकर महिला की पिटाई - फोटो : Social Media

विस्तार

नागौर के मकराना शहर में महिला को बच्चा चोर समझ कर बेरहमी से मारपीट की गई। महिला से मारपीट का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक मां अपनी बेटी के साथ जा रही थी, लोगों ने उसे बच्चा चोर समझ पीट दिया।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एक दलित अपनी बच्ची के साथ टीबा मोहल्ला से जा रही थी। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने महिला को बच्चा चोर समझकर बेरहमी से मारपीट की। इसके साथ ही अश्लील गाली गलौज भी की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 

विज्ञापन

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 12, 2022 ">http://

विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित महिला के भाई धर्माराम ने मकराना पुलिस को एक रिपोर्ट पेश कर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि पुलिस ने जब कार्रवाई नहीं की तो इसके बाद दलित महिला के भाई धर्माराम ने मकराना विधायक रूपाराम मुरावतिया को घटना की जानकारी दी।


मामले को लेकर मकराना विधायक रूपाराम मुरावतिया की मारपीट की घटना को निंदनीय बताया है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर पकड़ने में जुटी है। थानाधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया। जल्द पहचान कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed