फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Woman and child killed during firing at wedding ceremony

Alwar: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, हर्ष फायरिंग में फटा तमंचा, दूल्हे के भतीजे समेत दो की मौत

Mon, 06 Feb 2023 11:59 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 06 Feb 2023 11:59 AM IST
सार

अलवर के खेड़ली में शादी समारोह में हुई फायरिंग में आठ साल के बच्चे धाकड़ और 35 साल की महिला दिनेश देवी की मौत हो गई है। दस साल की बच्ची प्राची भगदड़ में घायल हो गई है।

विज्ञापन
Woman and child killed during firing at wedding ceremony
हर्ष फायरिंग में मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अलवर के खेड़ली में शादी की खुशियों के बीच मौत ने ऐसा तांडव मचाया कि लाशें बिछ गईं। अलवर जिले के खेड़ली में बीती रात शादी के कार्यक्रमों के दौरान अचानक किसी मेहमान ने खुशी में ताबड़तोड़ कई फायर ठोक दिए। अचानक तमंचा गर्म होकर फट गया। उसके टुकड़े पास ही खड़े दूल्हे के आठ साल के भतीजे समेत एक अन्य महिला को लगे। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में दस साल की एक बच्ची समेत एक अन्य महिला घायल हो गई। हादसे के बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया। कुछ लोगों को हिरासत में लेने की सूचना है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के आधार पर बताया कि खेड़ली के समूची गांव में यह घटना हुई है। आठ साल के बच्चे धाकड़ और 35 साल की महिला दिनेश देवी की मौत हो गई है। दस साल की बच्ची प्राची भगदड़ में घायल हो गई है। पुलिस ने बताया कि राजवीर सिंह राजपूत के बेटे देवेन्द्र सिंह का लगन समारोह चल रहा था।
विज्ञापन


लड़की पक्ष के लोग दौसा के बालाजी क्षेत्र से आए हुए थे। मेहमानों की भीड़ थी। इसी दौरान किसी ने हवाई फायर ठोक दिया। उसके बाद तीन से चार बार फिर से फायर किए गए। लोग समझ पाते इससे पहले ही वह तमंचा फट गया और टुकड़े-टुकड़े हो गया। उसके बाद हंगामा हो गया। समारोह को रोक दिया गया। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। कुछ लोगों के मोबाइल फोन से पुलिस ने वीडियो बरामद किया है। इसके आधार पर जांच पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed