{"_id":"cf86fd5c-d810-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"with-eye-on-caste-votes-cong-elevates-ola-vyas","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान पर इतना मेहरबान क्यों है कांग्रेस आलाकमान?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान पर इतना मेहरबान क्यों है कांग्रेस आलाकमान?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 18 Jun 2013 06:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपीए की दूसरी पारी के संभवतः आखिरी मंत्रिमंडल फेरबदल में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बिना कोई बड़ा उलटफेर के चुनावी और राजनीतिक समीकरणों को दुरुस्त करने की कोशिश भर की है।
विज्ञापन
राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए प्रदेश से दो लोगों को कैबिनेट में शामिल किया गया है। इनमें पहले हैं राजस्थान के वरिष्ठ जाट नेता शीशराम ओला और दूसरी हैं ब्राह्मण नेता गिरिजा व्यास।
विज्ञापन
यूपीए-1 में मंत्री रहने के बाद चार साल तक दूसरे कार्यकाल में जगह न पाने वाले ओला को आखिरी साल में मंत्री बनाए जाने के पीछे कांग्रेस की राजनीतिक मजबूरी दिखती है।
विज्ञापन
ओला को श्रम एवं रोजगार मंत्री बनाकर कांग्रेस ने नाराज चल रहे जाटों को रिझाने का प्रयास किया है।
भंवरी देवी कांड के फंसे महिपाल मदेरणा को राज्य मंत्रिमंडल से हटाने के बाद से कांग्रेस को जाट समुदाय की नाराजगी झेलनी पड़ रही थी।
कैबिनेट में ओला को शामिल करने के बाद बाप-बेटे दोनों मंत्री बन गए हैं। शीशराम ओला के बेटे बृजेंद्र ओला राज्य सरकार में मंत्री हैं।
कैबिनेट फेरबदल में नहीं चला राहुल गांधी का एजेंडा
वहीं गिरिजा व्यास को मंत्री बनाकर कांग्रेस ने ब्राह्मण वोट बैंक को साधने का प्रयास किया है। राजस्थान में 14 फीसदी ब्राह्मण वोट हैं।
गिरिजा व्यास को गरीबी उन्मूलन और आवास मंत्री बनाकर कांग्रेस ने डबल गेम खेली है। पहला, ब्राह्मण समुदाय को खुश करने का काम, तो दूसरा मेवाड़ क्षेत्र के लोगों के वोट बैंक पर डोरे डालना।
गिरिजा व्यास और सीपी जोशी, दोनों ब्राह्मण हैं और एक ही क्षेत्र से आते हैं। सीपी जोशी को सरकार से हटाकर कांग्रेस संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जोशी को मंत्री पद से हटाने से क्षेत्र के लोग और ब्राह्मण नाराज न हो जाएं, इसलिए उनकी जगह किसी ब्राह्मण को ही मंत्री बनाकर कांग्रेस ने दोनों को खुश करने का काम किया है।
जानिए यूपीए के इन चार नए केंद्रीय मंत्रियों को
राजस्थान से केंद्र में शीशराम ओला, गिरिजा व्यास, आनंद शर्मा, चंद्रेश कुमारी, जितेंद्र सिंह, सचिन पायलट, लालचंद कटारिया और नमोनारायण मीणा को मिलाकर कुल आठ मंत्री हो गए हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार ऐसा कर कांग्रेस आलाकमान का प्रयास राजस्थान में एक बार फिर कांग्रेस को जीत दिलाना है। इसके साथ ही लोकसभा चुनावों पर भी आलाकमान की खास नजर है।