{"_id":"637e206202428260a80118d0","slug":"wife-lover-kills-husband-over-illicit-relation-in-bharatpur-extramarital-affairs-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पति की हत्या के बाद बेड में छिपा दी लाश, फिर रखा लंबी आयु के लिए व्रत, पत्नी और प्रेमी का खौफनाक सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पति की हत्या के बाद बेड में छिपा दी लाश, फिर रखा लंबी आयु के लिए व्रत, पत्नी और प्रेमी का खौफनाक सच
Wed, 23 Nov 2022 07:00 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 23 Nov 2022 07:00 PM IST
सार
29 मई को रीमा ने प्रेमी भागेंद्र के साथ मिलकर पवन की हत्या कर दी थी। जिसके बाद दोनों ने उसके शव को बेड में छिपा दिया था। 30 मई को वट सावित्री व्रत था, ऐसे में रीमा ने व्रत रखकर पति की लंबी आयु के लिए पूजा-अर्चना भी की थी।
विज्ञापन
मृतक पवन और रीमा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के भरतपुर जिले में एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी। करीब छह महीने बाद युवक की हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो महीनों से छिपे एक राज से पर्दा उठ गया। पूछताछ के दौरान आरोपी पत्नी ने जो खुलासे किए उसने पुलिस को भी चौंका दिया।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 29 मई को रीमा ने प्रेमी भागेंद्र के साथ मिलकर पवन की हत्या कर दी थी। जिसके बाद दोनों ने उसके शव को कमरे में पड़े बेड में छिपा दिया था। अगले दिन 30 मई को वट सावित्री व्रत था, ऐसे में रीमा ने व्रत रखकर पति की लंबी आयु के लिए पूजा-अर्चना की। शातिर रीमा ने किसी को भी यह अहसास नहीं होने दिया कि उसने पवन की हत्या कर दी है। करीब 24 घंटे तक लाश उसी बेड में बंद रही। अगले दिन रीमा ने घरवालों के सो जाने के बाद भागेंद्र को कॉल कर बुलाया और फिर लाश को नहर में फिंकवा दिया।
विज्ञापन
मामला भरतपुर जिले के चिकसाना थाना इलाके का है। 3 जून 2015 को नौह गांव में रहने वाले पवन शर्मा (37) की शादी यूपी के कानपुर की रहने वाली रीमा (23) से हुई थी। शादी के बाद दोनों सब कुछ ठीक चल रहा था। दोनों के दो बेटे भी हुए। इसी बीच दोनों के बीच में पड़ोस में रहने वाले भागेंद्र (27) की एंट्री हो गई। भागेंद्र और रीमा एक दूसरे से प्यार करने लगे और मौका पाकर मिलने भी लगे। दोनों के बीच घर में ही अवैध संबंध भी बनते। 29 मई 2022 की रात रीमा और भागेंद्र अवैध संबंध बना रहे थे, इस दौरान पवन की नींद खुल गई और उसने दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
अपना राज खुलने के डर से रीमा और भागेंद्र ने पवन की हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने पवन के शव को बेड में छिपा दिया। 30 मई को वट सावित्री व्रत था, ऐसे में रीमा ने व्रत रखकर पति की लंबी आयु के लिए पूजा-अर्चना की। शातिर रीमा ने किसी को भी यह अहसास नहीं होने दिया कि उसने पवन की हत्या कर दी है। करीब 24 घंटे तक लाश उसी बेड में बंद रही। अगले दिन रात को रीमा ने घरवालों के सो जाने के बाद भागेंद्र को कॉल कर बुलाया और फिर लाश को नहर में फिंकवा दिया।
इधर, पवन के परिजन समझते रहे कि उनका बेटा लापता हो गया। चार दिन इंतजार के बाद पवन के पिता हरिप्रसाद शर्मा ने 4 जून 2022 को चिकसाना थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजन और पुलिस दोनों पवन को तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजन बेटे के वापस आने का इंतजार करने लगे और रीमा उनके सामने मायूस बनने का नाटक करती रही।
रात को रीमा अपने प्रेमी को घर बुलाती और उसके साथ संबंध बनाती। कई महीनों तक ऐसा ही चलता रहा, किसी को भी इस बात की भनक नहीं लगी। 16 अक्टूबर 2022 की रात हरिप्रसाद शर्मा को अपनी बहू के कमरे से किसी पुरुष की आवाज सुनाई दी। उन्होंने पास जाकर देखा तो रीमा भागेंद्र के साथ संबंध बना रही थी। उन्होंने कमरे का दरवाजा वाहर से बंद किया और पुलिस फिर पुलिस को सूचना दी। दोनों पर शक होने पर हरिप्रसाद ने रीमा और उसके प्रेमी भागेंद्र के खिलाफ बेटे पवन की हत्या का केस दर्ज कराया।
पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो रीमा टूट गई। उसने बताया कि 29 मई को पवन ने उसे और भागेंद्र को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। जिसके बाद दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया। जिसके बाद पुलिस ने नहर में शव तलाशने की कोशिश की। इस दौरान गोताखोरों को मृतक पवन का पैंट, आधार कार्ड और कुछ हड्डियां मिली हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक की पैंट और शव के कुछ अवशेष मिले हैं, जिनकी जांच कराई जाएगी।