फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Wife left home with daughters husband filed case in Tonk Rajasthan

Rajasthan: बेटियों को लेकर बिना बताए घर से चली गई पत्नी, दो जगह सीसीटीवी में हुई कैद, परेशान पति पहुंचा थाने

Mon, 16 Jan 2023 09:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 16 Jan 2023 09:54 PM IST
सार

हेडकांस्टेबल संदीप यादव ने बताया कि प्रिया करीब 9:30 बजे ज्योति मार्केट से होकर निकली। इसके बाद वह धर्मशाला के बाहर लगे कैमरे में दिखाई थी, जहां वह अपनी बेटियों के साथ जा रही थी।

विज्ञापन
Wife left home with daughters husband filed case in Tonk Rajasthan
सीसीटीवी में कैद हुई विवाहिता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के टोंक जिले कें देवली में एक महिला अपनी दो बेटियों के साथ बिना बताए घर से चली गई। घर से जाते समय वह दो जगह सीसीटीवी में कैद हुई। इसके बाद बस में बैठकर कहीं चली गई। महिला के पति ने उसकी तलाश की, लेकिन अब तक उसका कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद परेशान पति थाने पहुंचा पति के लापता होने का केस दर्ज कराया।    

विज्ञापन


https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2023/01/16/whatsapp-image-2023-01-16-at-162748-1_63c579f131dc1.jpeg
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मनीष पुत्र किशनलाल अग्रवाल ने थाने में केस दर्ज कराया है। अपनी रिपोर्ट में उसने बताया कि उसकी पत्नी प्रिया रविवार सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच दोनों बेटियों झिलमिल और अहाना को लेकर कहीं चली गई है। जिसका अभी तक पता नहीं चला है। परिजनों ने विवाहिता के पीहर सहित हर संभव जगह पर उसे ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन कुछ पता नहीं लग सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे हेडकांस्टेबल संदीप यादव ने बताया कि प्रिया करीब 9:30 बजे ज्योति मार्केट से होकर निकली। इसके बाद वह धर्मशाला के बाहर लगे कैमरे में दिखाई थी, जहां वह अपनी बेटियों के साथ जा रही थी। बस स्टैंड परिसर में नीलकंठ महादेव मंदिर के सामने स्थित एक जनरल स्टोर की दुकान के बाहर वह अंतिम बार खड़ी हुई सीसीटीवी में दिखाई दी है। यहां उसने किसी से फोन लेकर बात की और फिर वह बस में बैठ गई। उसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed