फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   wife killed husband for insurance and loan waiver in Nagaur

Rajasthan: बीमे की रकम लेने और लोन माफ कराने के लिए पत्नी ने की पति की हत्या, अंतिम संस्कार के बाद खुला राज

Wed, 05 Oct 2022 09:38 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 05 Oct 2022 09:38 PM IST
सार

मृतक नेमाराम की पत्नी से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि इंश्योरेंस का क्लेम और गाड़ियों पर लिए गए लोन को माफ कराने के लिए उसने पति की गला दबाकर हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन
wife killed husband for insurance and loan waiver in Nagaur
पुलिस गिरफ्त में आरोपी महिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागौर के मेड़ता सिटी थाना पुलिस ने पति की हत्या करने के आरोप में पत्नी को गिरफ्तार किया है। पति के इंश्योरेंस का क्लेम पाने और गाड़ियों पर लिया गया लोन माफ करवाने के लिए पत्नी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने परिवारजनों और रिश्तेदारों को गुमराह कर पति का अंतिम संस्कार भी करवा दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा कर आरोपी पत्नी शारदा देवी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि थाना मेड़ता सिटी इलाके के गांव कुरडाया के रहने वाले भंवरू राम ने मंगलवार को पुलिस को सूचना देकर गांव बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने को उसने बताया कि उसके छोटे भाई नेमा राम जाट (50) की मौत हो गई है। अंतिम संस्कार से पहले कराए गए स्नान के दौरान उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। पूछने पर उसकी पत्नी शारदा देवी ने बताया कि गिरने के कारण उसे यह चोट लगी थी। इसके बाद परिवार के लोगों और रिश्तेदारों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन


भाई के आरोप पर सिटी थाने के अधिकारी रोशन लाल ने संदिग्ध मौत मानते हुए केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक नेमाराम की पत्नी शारदा देवी से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इस दौरान उसने बताया कि  इंश्योरेंस का क्लेम और गाड़ियों पर लिए गए लोन को माफ कराने के लिए उसने पति की गला दबाकर हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed