फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Wife found unconscious near dead body after death of elderly engineer in Jaipur

Rajasthan: जयपुर में इंजीनियर की मौत, दो दिन तक लाश के पास बेहोश पड़ी रही पत्नी, ऐसे बची महिला की जान

Sun, 12 Jun 2022 02:58 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 12 Jun 2022 02:58 PM IST
सार

जयपुर में बुजुर्ग की लाश दो दिन तक घर में पड़ी रही। नौकरानी ने पड़ोसियों को फोन कर अनहोनी का अंदेशा जताया, तब पड़ोसियों ने जाकर देखा तो दंपती फर्श पर पड़े मिले।

विज्ञापन
Wife found unconscious near dead body after death of elderly engineer in Jaipur
इंजीनियर की मौत - फोटो : Social Media

विस्तार

राजधानी जयपुर के प्रतापनगर में 62 साल के इंजीनियर का शव  घर में दो दिन तक पड़ा रहा और किसी को पता तक नहीं चला। मृतक की पत्नी भी शव के पास बेहोशी की हालत में मिली। घर की नौकरानी को कुछ गड़बड़ होने का शक हुआ तो उसने पड़ोसियों को फोन किया। पड़ोसियों ने खिड़की से देखा तो दंपती फर्श पर गिरे दिखे। 

विज्ञापन


लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद प्रताप नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को सवाई मानसिंह अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं बेहोश हालत में मिली वृद्ध महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


घटना प्रताप नगर थाना इलाके के सेक्टर छह की है। मृतक बुजुर्ग का नाम मोहम्मद ताहिर है। बुजुर्ग दंपति घर पर अकेले ही रहते थे। प्रताप नगर थाना थानाधिकारी भजन लाल के मुताबिक प्रताप नगर इलाके में स्थित एक मकान में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत हो गई। वहीं वृद्धा पत्नी की हालत भी गंभीर है। दो दिन बाद घटना का पता चलने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को दोनों के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस इसे साइलेंट हार्ट अटैक से मौत मान कर चल रही है। पत्नी की बेहोशी को पति की मौत से शॉक में जाने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed