{"_id":"6575fc1661c546e59005f2b9","slug":"wife-dies-husband-injured-in-road-accident-in-dholpur-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: युवक को बचाने में फिसली बाइक, पत्नी की मौत, पति गंभीर रूप से घायल; इलाज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: युवक को बचाने में फिसली बाइक, पत्नी की मौत, पति गंभीर रूप से घायल; इलाज जारी
Sun, 10 Dec 2023 11:27 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:27 PM IST
सार
Dholpur News: धौलपुर के एनएच 44 पर दंपति की बाइक फिसल गई। हादसे में पत्नी की मौत हो गई, जबकि उसकी पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : ANI
विस्तार
धौलपुर के एनएच 44 पर महाराज पुरा के नजदीक दंपति की बाइक के आगे आए युवक को बचाने के चक्कर में बाइक फिसल गई। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दंपति को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार घायल राजेश कुमार अंबाह जिला मुरैना मध्य प्रदेश का रहने वाला है। उसने बताया कि वह हरियाणा के पलवल के एक होटल पर काम करता है। रविवार दोपहर को वह पत्नी ममता के साथ बाइक से मुरैना के लिए रवाना हुआ था। देर शाम को एनएच 44 पर महाराज पुरा के नजदीक बाइक के सामने अचानक एक युवक आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद पत्नी ममता की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
एएसआई आदिराम ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सोमवार सुबह मृतका का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन