फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   wife beats husband fiercely with cricket bat severely injured

Rajasthan: पत्नी ने पति को क्रिकेट बैट से पीटा, सिर फटा, चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने बचाया

Wed, 13 Jul 2022 06:31 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 13 Jul 2022 06:31 PM IST
सार

दंपति ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
wife beats husband fiercely with cricket bat severely injured
पत्नी ने पति पर बरसाए क्रिकेट बैट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के बीकानेर में एक पति की पिटाई का मामला सामने आया है। पत्नी ने पति को क्रिकेट बैट से इतनी बेरहमी से पीटा की उसका सिर फट गया। डॉक्टरों ने उसे सिर में 17 टांके लगाए हैं। इसके अलावा भी उसे कई जगह चोट लगी। युवक के चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने उसे उसकी पत्नी से बचाया और फिर अस्पताल पहुंचाया। दंपति ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया। पति की पिटाई का एक वीडियो भी सामने आया है।  

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला शहर के रिडमलसर गांव का है। यहां मंगलवार देर रात दंपति अमीन और अनीशा में झगड़ा हो गया। पड़ोसियों के लिए यह कोई नई बात नहीं थी। आए दिन दोनों में किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। इस कारण उन्होंने अनदेखा कर दिया, लेकिन अमीन के जोर-जोर से चिल्लाना बंद नहीं हुआ तो पड़ोसी उनके घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देखा कि अनीशा अपने पति अमीन की क्रिकेट बैट से पिटाई कर रही थी। 
विज्ञापन


अमीन की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में उसने बताया कि, वह सो रहा था तब अनीशा ने उस पर हमला कर दिया। वह बैट से उसके कंधे, सिर और पैरों पर वार करती रही। इससे उसका सिर फट गया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने जैसे-तैसे अनीशा को पकड़ा और उसे बचाकर अस्पताल ले गए। पिटाई से घायल अमीन का पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, पत्नी ने अपनी शिकायत में पति पर शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करना का आरोप लगाया है। उसका कहना है उसका पति अमीन शराब पीकर आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। इसी के चलते उसने उसकी पिटाई की है। इधर, पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed