फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Wife beat up military husband along with brother in Barmer rajasthan

Wife Beats Husband: दिल्ली घुमाने से मना किया तो पत्नी ने भाइयों को बुलाया, फौजी पति को सरिए से पीटा 

Sun, 13 Mar 2022 08:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 13 Mar 2022 08:15 PM IST
सार

बाड़मेर में फौजी पति ने अपनी पत्नी को दिल्ली घुमाने से मना किया तो उसने मायके पक्ष के लोगों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। आरोपियों ने फौजी को लोहे के सरिए और बेल्ट से जमकर पीटा। जवान की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।   

विज्ञापन
Wife beat up military husband along with brother in Barmer rajasthan
पीड़ित जवान की पीट पर पिटाई के निशान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के बाड़मेर में एक पत्नी ने अपने भाइयों के साथ मिलकर पति की पिटाई कर दी। पीड़ित पति सेना में जवान है और वह छुट्टी पर घर आया था। पत्नी ने दिल्ली घुमाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। इस बात से नाराज पत्नी ने फोन कर अपने मायकों वालों को बुलाया और कमरे में बंद कर सरिए से मारपीट कर दी। पिटाई से जवान को कई चोटें आई हैं। पीड़ित जवान की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बाड़मेर में रहने वाला चूनाराम सेना में जवान है। 13 साल पहले उसकी शादी नोजी देवी के साथ हुई थी। दोनों का एक 11 साल का बेटा और ढाई साल की बेटी है। चूनाराम दो महीने की छुट्टी पर घर आया हुआ था। बीती 11 मार्च को पत्नी ने दिल्ली घूमने की इच्छा जाहिर की। इसके लिए उसने 50 हजार रुपए मांगे। जवान ने बच्चों की परीक्षा हवाला देकर घूमने जाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


इससे पत्नी नाराज हो गई और उसने भाई को फोन कर दिया। कुछ देर बाद भाई पांच लोगों के साथ आ गया। पत्नी और उसके भाई और अन्य लोगों ने जवान को कमरे में बंद जमकर पीटा। सात-आठ घंटे पिटाई करने के बाद पत्नी और उसके भाई सहित सभी आरोपी फरार हो गए। इसके बाद शनिवार देर रात पीड़ित जवान ने छह लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


लोहे के सरिए और बेल्ट से पीटा 
पीड़ित जवान ने बताया कि उसकी पत्नी, साले और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने उसे लोहे के सरिए और बेल्ट से बुरी तरह पीटा है। पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव के बताया कि जवान की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उसका मेडिकल भी करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 


इससे पहले भी दोनों के बीच हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार पति पत्नी के बीच के संबंध अच्छे नहीं है। दोनों में आए दिन विवाद होता रहता है। पिछली बार भी जवान के छुट्टी पर आने के बाद दंपति में विवाद हुआ था। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने जवान को पाबंद किया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed