फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   wife and lover murder husband in Rajsamand

Rajasthan: अवैध संबंध में रोड़ा बन रहा था पति, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा

Tue, 29 Nov 2022 09:08 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 29 Nov 2022 09:08 AM IST
सार

 पति को पत्नी के अवैध संबंध का पता चल गया। जिसके बाद दोनों में झगड़ा होने लगा। पति के रोक-टोक से परेशान होकर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारने की योजना बनाई। महिला ने पति को शराब पिलाई और फिर गला घोंट दिया।

विज्ञापन
wife and lover murder husband in Rajsamand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

राजसमंद के कूंठवा गांव के ढीकला भील बस्ती के निकट खेत में रस्सी से बंधा एक व्यक्ति का शव मिला था। पुलिस ने हत्या का खुलासा किया है। मृतक की पत्नी और प्रेमी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी थी आरोपी महिला ने रविवार को पुलिस हिरासत से भागने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि 24 नवम्बर को पिथाराम गमेती खेत पर काम करने का कहकर सुबह घर से निकला था। वह शाम तक घर नहीं लौटा। उसकी लाश अगले दिन एक खेत में लगे मोबाइल टॉवर के पास मिली। सूचना पर पुलिस पहुंची। शव के गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ था। उसके दोनों हाथ भी बंधे हुए थे। पुलिस ने हत्या की जांच करनी शुरू कर दी। पुलिस को पता चला कि पूनाराम पुत्र मानाजी भील निवासी नीलबावड़ी (कूंठवा) और पिथाराम ने 24 नवम्बर की शाम साथ में शराब पी थी। ऐसे में पुलिस ने पूनाराम को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ शुरू की। जिसके बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 

विज्ञापन

10 दिन पहले बनाई हत्या की योजना

आरोपी ने बताया कि उसके मृतक की पत्नी से लम्बे समय से अवैध संबंघ हैं। इसकी जानकारी महिला के पति को लगी तो वह आए दिन उससे लड़ाई-झगड़ा करने लग गया। ऐसे में महिला ने पति को प्रेमी पूनाराम के साथ मिलकर मारने की योजना बनाई। इस सम्बंध में दोनों ने 10 दिन पहले प्लान बनाया। जिसके तहत पूनाराम ने पिथाराम के साथ बैठकर शराब पी।जब नशा चढ़ा तो पूनाराम और महिला ने पिथाराम को टॉवर के पास रस्सी से गला घोंटकर मार दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed