फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   While trying to save the pothole, the roadway went out of control and overturned.

Nagaur: गड्ढे को बचाने के चक्कर में रोडवेज अनियंत्रित होकर पलटी, 2 दर्जन से अधिक यात्री हुए घायल, इलाज जारी

Tue, 28 Nov 2023 01:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 28 Nov 2023 01:02 PM IST
सार

Nagaur: जिले के सुरपालिया थाना इलाके के झाड़ेली गांव के पास आज सुबह एक रोडवेज बस पलट गई। ये बस नागौर से वाया लाडनूं होते हुए जयपुर के लिए निकली थी। इस हादसे में करीब दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची सुरपालिया थाना पुलिस और एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को नागौर के जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया। 

विज्ञापन
While trying to save the pothole, the roadway went out of control and overturned.
गड्ढे को बचाने के चक्कर में रोडवेज अनियंत्रित होकर पलटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागौर से जयपुर जाने वाली बस आज सुबह झाड़ेली गांव पहुंची, जहां सवारियां बैठने के बाद वह झाड़ेली गांव से बाहर निकली थी। इसी दौरान सड़क पर बने गड्ढे से बचने के चक्कर में रोडवेज बस अनियंत्रित हो गई और पास स्थित गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में कुल 14 लोग घायल हुए है। जिसमें से सभी का इलाज नागौर की राजकीय पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में जारी है।

विज्ञापन


दो दर्जन से अधिक घायल
इधर, सुरपालिया थाना प्रभारी मुकेश चंद ने बताया कि नागौर से वाया लाडू होते हुए जयपुर जाने वाली रोडवेज बस झाड़ेली गांव से निकलकर लाडनूं की तरफ निकली थी। इसी दरमियान झाड़ेली गांव के बाहर बने गड्ढे को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो गई और गाड़ी पलट गई। इस हादसे में दो दर्जन लोग घायल हुए हैं। सभी का इलाज नागौर के जेएलएन अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed