फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   kota btech student bhuvnesh nagar murder accused arrested jaipur factory

कोटा: बीटेक छात्र की हत्या के तीन आरोपी जयपुर से गिरफ्तार, पहचान छिपाकर फैक्टरी में कर रहे थे नौकरी

Wed, 28 Oct 2026 11:16 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कोटा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 28 Oct 2026 11:16 AM IST
सार

राजस्थान के कोटा में बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र भुवनेश नागर की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को जयपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान 21 वर्षीय राहुल उर्फ बच्चा, 20 वर्षीय सागर और एक बाल अपचारी के रूप में हुई है।

विज्ञापन
kota btech student bhuvnesh nagar murder accused arrested jaipur factory
arrest - फोटो : ANI

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कोटा में बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र भुवनेश नागर की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे तीन आरोपियों को जयपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों में 21 वर्षीय राहुल उर्फ बच्चा, 20 वर्षीय सागर और एक बाल अपचारी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद तीनों अपनी पहचान छिपाकर जयपुर की एक फैक्टरी में नौकरी करने लगे थे। कोटा पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर छापा मारकर उन्हें पकड़ा। आरोपियों पर पांच अक्तूबर की रात मोदी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्र भुवनेश नागर पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या करने का आरोप है।

विज्ञापन

पुरानी रंजिश में हत्या करने का आरोप

सिटी पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह पुरानी रंजिश सामने आई है। पुलिस पूछताछ के अनुसार, इसी साल मार्च में भुवनेश नागर ने अपने साथियों के साथ मिलकर राहुल के साथ मारपीट की थी। इस दौरान राहुल पर चाकू से हमला किए जाने की बात भी सामने आई है। राहुल ने इस घटना की शिकायत अनंतपुरा थाने में दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, इस घटना के बाद से राहुल और भुवनेश के बीच रंजिश चल रही थी। आरोप है कि राहुल पुरानी मारपीट का बदला लेना चाहता था। इसी वजह से उसने अपने साथियों के साथ मिलकर भुवनेश पर चाकू से हमला किया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या से पहले आरोपियों ने किस तरह योजना बनाई और वारदात में किसकी क्या भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से मिली मदद

तीनों आरोपियों की तलाश में कोटा पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस के अनुसार, आरोपी फरारी के दौरान अपनी पहचान छिपाकर रह रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए नकद इनाम की घोषणा भी की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की मदद से आरोपियों की लोकेशन का पता लगाया। पुलिस को सूचना मिली कि तीनों जयपुर की एक फैक्टरी में काम कर रहे हैं। इसके बाद कोटा पुलिस की विशेष टीम जयपुर पहुंची और दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

दोस्त से मिलने निकला था बीटेक छात्र

पुलिस के अनुसार, भुवनेश नागर कोटा के मोदी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र था। पांच अक्तूबर की रात करीब साढ़े आठ बजे वह मोटरसाइकिल से अपने मित्र से मिलने के लिए निकला था। इसी दौरान अनंतपुरा थाना क्षेत्र में कान्हा मैरिज गार्डन के पास आरोपियों ने उसे घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल भुवनेश की मौत हो गई।

राहुल पर तीन और सागर पर सात आपराधिक मामले दर्ज

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी राहुल उर्फ बच्चा के खिलाफ कोटा शहर के अलग-अलग थानों में पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, सह-आरोपी सागर के खिलाफ विभिन्न थानों में सात मामले दर्ज पाए गए हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं और उनकी भूमिका की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed