{"_id":"62ab34f616e26b55434cc154","slug":"when-usurer-asked-for-two-crores-by-giving-3-50-lakhs-farmer-hanged-himself-karauli-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 3.50 लाख के सूदखोर ने दो करोड़ मांगे तो किसान ने लगाई फांसी, 30 बीघा जमीन और मकान हड़पना चाहता था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 3.50 लाख के सूदखोर ने दो करोड़ मांगे तो किसान ने लगाई फांसी, 30 बीघा जमीन और मकान हड़पना चाहता था
Thu, 16 Jun 2022 07:19 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 16 Jun 2022 07:19 PM IST
सार
राजस्थान के करौली में एक किसान ने सूदखोर से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृतक किसान ने सूदखोर से 3.50 लाख रुपये कर्ज पर लिए थे। वह उससे ब्याज पर ब्याज लगाकर दो करोड़ रुपये मांग रहा था।
विज्ञापन
मृतक किसान कमलराम मीना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के करौली में सूदखोर से परेशान होकर एक किसान ने आत्महत्या कर ली। मृतक किसान ने सूदखार से 3.50 लाख रुपये कर्ज पर लिए थे। इसके बदले में वह दो करोड़ रुपये की मांग कर रहा था। साथ ही उसने किसान को धमकी भी दी कि अगर रकम नहीं दे सकता तो वह आत्महया कर ले। सूदखोर की धमकी से परेशान होकर आखिर में किसान ने खेत पर लगे एक पेड़ से लटकर फांसी लगा ली। परिजनों ने सूदखोर सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला जिले के नादौती का है। यहां 55 साल के कमलराम मीना ने बुधवार शाम को फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार मृतक कमलराम ने 12 साल पहले सोप के रहने वाले सूदखोर भरोसी लाल मीना से 3.50 लाख रुपये कर्ज पर उधार लिए थे। अब भरोसी लाल उससे ब्याज सहित दो करोड़ रुपये मांग रहा था। इसके लिए वह उसे लगातार धमकियां भी दे रहा था।
विज्ञापन
मृतक किसान के परिजनों ने पुलिस को बताया, कमलराम ने सोप भरोसी लाल मीना से 12 साल पहले 3.5 लाख रुपये टुकड़ों में ब्याज पर लिए थे। इसके बाद से उन्होंने भरोसी लाल को कई बार रुपए और फसल भी दी, लेकिन उसने ब्याज पर ब्जाय लगाकर दो करोड़ रुपये का बकाया निकाल दिया। जिसे देने के वह मृतक पर दबाव बना रहा था। आरोप है कि सूदखोर मृतक किसान से उसकी 30 बीघा जमीन और मकान उसके नाम करने को कहा था। इसके बाद किसान कलमराम 18 बीघा जमीन सूदखोर के नाम करने के लिए तैयार भी हो गए, लेकिन वह पूरी जमीन और मकान अपने नाम कराना चाहता था। इसके बाद से मृतक किसान परेशान था।
विज्ञापन
मंगलवार को भरोसी लाल मीना अपनी पत्नी के साथ मृतक किसान को घर गया और रुपये देने को कहा। इस दौरान उसने कमलराम के साथ गाली-गलौज की और उसे बेज्जत किया। साथ ही कहा, अगर पूरी रकम नहीं दे सकते तो आत्महत्या कर लो। सूदखोर की प्रताड़ना से तंग आकर बुधवार को कमलराम ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने सूदखोर भरोसी लाल, हेमराज और हरकेश के खिलाफ नादौती थाने में केस दर्ज करवाया है।