फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   When Congress Bharat Jodo Nyay Yatra enter Rajasthan Rahul Gandhi

Bharat Jodo Nyay Yatra: राजस्थान में दो बार आएगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, इन जिलों से गुजरेगी

Sun, 14 Jan 2024 04:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 14 Jan 2024 04:48 PM IST
सार

Bharat Jodo Nyay Yatra: राजस्थान में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की एंट्री फरवरी अंत या मार्च की शुरुआत में होगी। यात्रा प्रदेश के दो जिलों में दो फेज में होकर गुजरेगी। इस दौरान 128 किलोमीटर का सफर तय करेगी।

विज्ञापन
When Congress Bharat Jodo Nyay Yatra enter Rajasthan Rahul Gandhi
भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत, कब आएगी राजस्थान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर की राजधानी के इंफाल से यात्रा की शुरुआत की। यह यात्रा 14 राज्य और 85 जिलों से होकर गुजरेगी। 14 जनवरी से 20 मार्च तक राहुल गांधी बस और पैदल चलकर 6200 किमी. से ज्यादा की दूरी तय करेंगे। 20 मार्च को मुंबई में यात्रा का समाप्त होगी। 

विज्ञापन


राजस्थान में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की एंट्री फरवरी अंत या मार्च की शुरुआत में होगी। यात्रा प्रदेश के दो जिलों में दो फेज में होकर गुजरेगी। इस दौरान 128 किलोमीटर का सफर तय करेगी। पहले फेज में उत्तर प्रदेश से धौलपुर जिले में एंट्री करेगी और ग्वालियर होते हुए मध्यप्रदेश में एंट्री करेगी। कुछ दिन बाद मप्र से होकर राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में घुसेगी और फिर गुजरात में प्रवेश करेगी। 
विज्ञापन


चिन्हित जगह पैदल चलेंगे राहुल गांधी 
राहुल गांधी यात्रा के दौरान इस बार हर समय पैदल नहीं चलेंगे, वे सिर्फ शहरों और कुछ चिन्हित जगहों पर ही पैदल चलेंगे। बाकी का सफर बस से तय किया जाएगा। इसी तरह धौलपुर और बांसवाड़ा जिले में कुछ जगहों पर राहुल गांधी पैदल चलेंगे और सभाओं को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस की नजर लोकसभा सीटों पर
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत लोकसभा चुनाव से ठीक पहले की है। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि पार्टी को लोकसभा चुनाव में यात्रा का फायदा मिलेगा। पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरेंगे और ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतेंगे। राजस्थान में यह यात्रा दो लोकसभा सीटें कवर करेगी। बांसवाड़ा सीट पर भारतीय आदिवासी पार्टी (बीएपी)  कांग्रेस और भाजपा को कड़ी टक्कर दे रही है। बीएपी ने यहां दोनों ही पार्टियों के समीकरण बिगाड़ दिए हैं।  


भारत जोड़ो यात्रा का विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को कितना फायदा? 
इससे पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में करीब 15 दिन रही थी। इस दौरान राहुल गांधी ने प्रदेश की 19 विधानसभा सीटों को कवर किया था, लेकिन विस चुनाव में कांग्रेस इनमें से सिर्फ आठ सीटें ही जीत सकी थी। इससे पहले 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 13 सीटें जीतीं थीं, यानी कांग्रेस को यहां पांच सीटों का नुकसान हुआ।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed