{"_id":"63e2110b7be31b1c8820a1e5","slug":"wedding-of-shenell-irani-and-arjun-bhalla-on-8-february-2023-02-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: स्मृति ईरानी की बेटी शेनेल कल अर्जुन भल्ला के साथ लेंगी सात फेरे, खींवसर फोर्ट में चल रही तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: स्मृति ईरानी की बेटी शेनेल कल अर्जुन भल्ला के साथ लेंगी सात फेरे, खींवसर फोर्ट में चल रही तैयारी
Tue, 07 Feb 2023 02:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 07 Feb 2023 02:22 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी शेनेल ईरानी की नागौर के हेरिटेज खींवसर फोर्ट में वेडिंग होने जा रही है। आठ फरवरी को शादी है। शादी के कार्यक्रम मंगलवार से गुरुवार नौ फरवरी तक चलेंगे। स्मृति ईरानी और जुबिन ईरानी शादी के लिए खींवसर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
शेनेल ईरानी और अर्जुन भल्ला
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागौर जिले के हेरिटेज खींवसर फोर्ट में केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री मंत्री स्मृति ईरानी और जुबीन ईरानी की बेटी शेनेल ईरानी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। शेनेल ईरानी की शादी अर्जुन भल्ला के साथ आठ फरवरी को है। वेडिंग सेरेमनी के कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। आज शाम मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम है। खींवसर फोर्ट सात से नौ फरवरी तक इस रॉयल वेडिंग के लिए बुक किया गया है।
विज्ञापन
खींवसर फोर्ट को इवेंट प्लानर्स ने बहुत खूबसूरती रोशनी और रंग-बिरंगे राजस्थानी हैंडीक्राफ्ट्स से सजाया है। संगीत सेरेमनी के लिए थ्रीडी लाइट और साउंड सिस्टम लगाया गया है। बारात से लेकर खाने-पीने, शादी के मंडप, फेरों के लिए भी खास सजावट और बंदोबस्त किए गए हैं। स्मृति ईरानी जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वहां से उनका खींवसर फोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम है। जहां हेलीपैड भी बनाया गया है।
विज्ञापन
केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री मंत्री स्मृति और उनके पति जुबिन ईरानी ने बेटी शेनेल ईरानी की शादी समारोह को बेहद प्राइवेट रखा है। शादी समारोह को परिवार के लोगों और बेहद खास लोगों तक ही सीमित रखा गया है। अभी तक इस शादी में अन्य किसी केंद्रीय मंत्री या वीवीआईपी के आने की पुष्टि नहीं हुई है। सूत्र बताते हैं कि होटल की रूम बुकिंग लिस्ट में भी किसी केंद्रीय मंत्री का नाम नहीं है।
विज्ञापन
शेनेल ईरानी और अर्जुन भल्ला
- फोटो : Amar Ujala Digital
कौन हैं दुल्हन शेनेल ईरानी ?
शेनेल ईरानी जुबिन ईरानी और उनकी पहली पत्नी मोना ईरानी की बेटी हैं। स्मृति जुबिन ईरानी की दूसरी पत्नी हैं। स्मृति और जुबिन ईरानी के दो बच्चे जोर और जोइश हैं। शेनेल ईरानी बाय प्रोफेशन एडवोकेट हैं। उनकी स्कूलिंग मुंबई से हुई है। शेनेल ने यूएसए से हायर स्टडीज की है और जॉर्ज टाउन यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री हासिल की है।
कौन हैं दूल्हा अर्जुन भल्ला ?
अर्जुन भल्ला टोरंटो, कनाडा के रहने वाले हैं। उनका जन्म कनाडा में ही हुआ था। उन्होंने कनाडा के सेंट रोबर्ट कैथॉलिक हाई स्कूल से पढ़ाई की है। अर्जुन भल्ला ने यूनिवर्सिटी ऑफ लेईसेस्टर से एलएलबी की है। 2014 में कनाडा में अकाउंट मैनेजर के तौर पर काम भी किया है। साथ ही कुछ कंपनियों में लीगल इंटर्न के रूप में भी वर्क कर चुके हैं। अर्जुन भल्ला लंदन से एमबीए भी कर रहे हैं।
स्मृति ईरानी ने इंस्टाग्राम पर डाली थी पोस्ट
पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी शेनेल के वेडिंग प्रपोजल की फोटो शेयर करते हुए अर्जुन भल्ला का अपने परिवार में स्वागत किया था। उन्होंने लिखा था- 'अर्जुन भल्ला अब हमारे दिल में बसते हैं। हमारे परिवार में आपका स्वागत है। मजाकिया लहजे में स्मृति ईरानी ने आगे लिखा था कि 'आपको एक ससुर के रूप में एक पागल आदमी से निपटना होगा और इससे भी बुरा... एक सास के लिए आपको मैं मिल रही हूं। (आपको ऑफिशियली इसकी वार्निंग दे दी गई है।) भगवान भला करें।'

हेरिटेज खींवसर फोर्ट
- फोटो : Amar Ujala Digital
हेरिटेज खींवसर फोर्ट को शादी समारोह के लिए क्यों चुना ?
खींवसर फोर्ट पर राजस्थान के पूर्व मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का मालिकाना हक है। वह पिछली बीजेपी सरकार में मंत्री रहे हैं। मारवाड़ में जोधपुर बसाने वाले महाराजा राव जोधा के आठवें बेटे मुगलों से युद्ध लड़ने के लिए अपनी सेना के साथ खींवसर आए थे। तब 1523 में जोधपुर के तत्कालीन महाराजा के अधीन ही नागौर का खींवसर आता था। तब खींवसर फोर्ट का निर्माण करवाया गया था। यह बेहद मजबूत और खूबसूरत किला है।