फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Weather Update After 12 years in Rajasthan temperature can cross 37 degrees on Holi

Rajasthan Weather Update: 12 साल बाद होली पर 37 डिग्री के पार जा सकता है पारा, बाड़मेर में 43 डिग्री के करीब

Thu, 17 Mar 2022 04:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 17 Mar 2022 04:08 PM IST
सार

राजस्थान में 12 साल बाद होली पर तापमान 37 डिग्री के पार जा सकता है। साथ ही प्रदेश के कई जिलों में लू चलने का भी अनुमान जताया जा रहा है। गर्मी का कहर होली प्रेमियों का मजा किरकिरा कर सकता है।  मौसम विभाग के अनुसार 20 मार्च के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। 

विज्ञापन
Weather Update After 12 years in Rajasthan temperature can cross 37 degrees on Holi
होली का मजा किरकिरा कर सकती है गर्मी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के कई जिले मार्च के महीने में ही तपने लगे हैं। दिन के साथ रात में भी तपन का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार पाकिस्तान और ओमान से आई रही पश्चिमी हवा के कारण प्रदेश में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। इससे कई जिलों के दिन और रात के तापमान में अधिक उछाल आया है। इससे 12 साल बाद होली पर प्रदेश के कई जिलों में तापमान 37 डिग्री के ऊपर जा सकता है। इस दौरान जयपुर, अजमेर, कोटा और जोधपुर में लू भी चल सकती है। तेज गर्मी और लू होली प्रेमियों का मजा किरकिरा कर सकती है।

विज्ञापन


इस सीजन में हालात ये हैं कि प्रदेश के करीब दस पश्चिमी जिलों में लू चल रही है। जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर, सिरोही, बीकानेर सहित अन्य जिलों में लोगों को लू का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही बाड़मेर और जैसलमेर सहित कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है। 

विज्ञापन

पश्चिमी हवाओं से तेजी से बढ़ा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी इलाके से आ रही गर्म हवा के कारण तापमान में तेजी से उछाल आया है। तापमान में यह उछला अभी जारी रहेगा। अगले एक दो दिन में बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर और पाली जिले में गर्म हवा चलने की भी संभावना है। विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।  

20 मार्च तक रहेगी भीषण गर्मी

मौसम केंद्र के अनुसार राजस्थान में 20 मार्च तक भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लोगों को झेलना पड़ सकता है। विभाग ने भीषण गर्मी और लू की चेतावनी भी जारी कर दी है। इस दौरान पश्चिमी प्रदेश के इलाकों में तापमान अधिक बढ़ेगा। 
 

विज्ञापन

15 मार्च को गर्मी ने तोड़ा 12 साल पुराना रिकॉर्ड 

मार्च महीने में गर्मी की बात करें तो प्रदेश में इस सीजन जैसी गर्मी 12 साल बाद पड़ रही हैं। बीते दिन मंगलवार से पहले प्रदेश में तापमान कभी भी 40 डिग्री सेल्सियस तक नहीं पहुंचा था। गर्मी ने इस बार यह रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। इससे आशंका है कि इस बार प्रदेश रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ेगी। 15 मार्च मंगलवार को बीकानेर, बाड़मेर, जालौर, जैसलमेर, जोधपुर में गर्मी बढ़ गई है। इस दौरान बाड़मेर में पारा 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। पिछले 12 साल में बाड़मेर समेत किसी भी पश्चिमी राज्य के शहर में अधिकतम तापमान 15 मार्च से पहले 40 डिग्री सेल्सियस तक नहीं पहुंचा था।  

प्रदेश के इन जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार

Weather Update After 12 years in Rajasthan temperature can cross 37 degrees on Holi
गर्मी दिखा रही तेवर। - फोटो : सोशल मीडिया
शहर     अधिकतम पारा न्यूनतम पारा
बाड़मेर     42.9     24.1
डूंगरपुर     42.3     23.7
बांसवाड़ा     42.4     24.4
जैसलमेर     42.0     21.4
बीकानेर     41.2     23.4
नागौर 41.3     21.3
पाली     40.9     24.0
पिलानी 40.4     19.1
जोधपुर     40.6     24.2
टोंक     40.5     21.8
सिरोही     40.3     21.7

इन जिलों में दिन का तापमान 35 डिग्री के पार

शहर     अधिकतम पारा न्यूनतम पारा
चूरू     39.9     17.5
बूंदी     39.8     22.6
करौली     39.8     17.0
अजमेर     39.4     24.8
कोटा     39.2     23.2
भीलवाड़ा     38.8     18.4
उदयपुर     38.8     17.6
अलवर     38.6     17.7
बारां     38.5     16.1
जयपुर 38.4     24.3
धौलपुर     38.2     20.1
चित्तौड़गढ़     38.2     14.3
सीकर     37.5     18.0
गंगानगर     36.8     19.8
हनुमानगढ़     35.9     15.7
 
यह तापमान 16 मार्च का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed