{"_id":"6453c0b4c76f67dbec0a2ae8","slug":"weather-rain-and-thunder-storm-alert-in-7-districts-of-rajasthan-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: राजस्थान के 7 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 8 मई बाद बढ़ेगी गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: राजस्थान के 7 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 8 मई बाद बढ़ेगी गर्मी
Thu, 04 May 2023 07:57 PM IST
नीरज शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: नीरज शर्मा
Updated Thu, 04 May 2023 07:57 PM IST
सार
राजस्थान के पश्चिमी और उत्तरी भागों में अगले 48 घंटों के दौरान बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक 8 मई के बाद तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है।
विज्ञापन
राजस्थान के 7 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 8 मई बाद बढ़ेगी गर्मी
- फोटो : फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में कहीं-कहीं बादल गर्जने, अचानक तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश दर्ज होने की संभावना है। 7 जिलों- दौसा, सवाईमाधोपुर, जैसलमेर, बाडमेर, जोधपुर, जालौर, पाली जिले और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर 40 किलोमीटर स्पीड की हवाएं और आंधी चलने, आकाशीय बिजली गिरने और बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही सलाह दी है कि बादल गरजने और बिजली चमकने के वक्त सुरक्षित स्थान पर शरण लें। पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होना है।
मई का शुरुआती सप्ताह भी बारिश की भेंट चढ़ा
राजस्थान में अप्रैल के बाद मई महीने का शुरूआती सप्ताह भी बारिश और बादलों की भेंट चढ़ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 7-8 मई से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होगा। उसके बाद आंधी-बारिश की गतिविधियों में कमी होने और तापमान में 3 से 6 डिग्री तक की बढ़ोतरी होने की सम्भावना है। प्रदेश में 8 और 9 मई को पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज हो सकता है।
लू के समय में बारिश-आंधी कौतूहल का विषय
राजस्थान के लोगों के लिए यह बड़े कौतूहल का विषय बना हुआ है कि लू और भरी गर्मी के दिनों में मौसम लगातार पलटी खा रहा है। एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ आने से राजस्थान में खुलकर गर्मी नहीं पड़ पाई है। अप्रैल महीने में बारिश होती रही। अब मई महीने में भी बादल, बारिश और आंधी का दौर शुरुआती सप्ताह में चल रहा है। करीब सवा महीने गर्मी आगे खिसक गई है, इसे मौसम में बड़ा परिवर्तन माना जा रहा है।