{"_id":"6443719705904c4acd0b8575","slug":"violence-in-bharatpur-over-demand-for-reservation-agra-jaipur-highway-jammed-internet-shut-down-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: ईद के जश्न के बीच निकला आरक्षण का जिन्न, भरतपुर में बवाल, इंटरनेट सेवा बंद, पुलिस ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: ईद के जश्न के बीच निकला आरक्षण का जिन्न, भरतपुर में बवाल, इंटरनेट सेवा बंद, पुलिस ने संभाला मोर्चा
Sat, 22 Apr 2023 11:09 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 22 Apr 2023 11:09 AM IST
सार
भरतपुर में 12 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर कई समाज के लोगों ने आंदोलन कर दिया है। आंदोलनकारियों और पदाधिकारियों का कहना है कि आरक्षण हमारा हक है, इस बार आर पार की लड़ाई होगी।
विज्ञापन
भरतपुर में हिंसा।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईद के जश्न के बीच भरतपुर में आरक्षण का जिन्न निकल आया है। भरतपुर में माली, सैनी, कुशवाहा, मौर्य समाज के लोगों ने आरक्षण की मांग को लेकर शुक्रवार रात से ही हाईवे जाम कर दिया है। देर रात से ही पूरे शहर में बवाल शुरू हो गया है। हंगामे के चलते पुलिस ने मोर्चा संभाला हुआ है। आंदोलनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए आंसू गैस के गोले छोड़े। इस बीच एहतियात के तौर पर भरतपुर के कई इलाकों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
दरअसल 12 परसेंट आरक्षण की मांग को लेकर माली, सैनी, कुशवाहा, मौर्य समाज के लोगों ने आंदोलन का रुख अपना लिया है। भरतपुर में आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे 21 शुक्रवार शाम आठ बजे से जाम है। आंदोलनकारियों ने अरोदा और बेरी गांव के बीच हाईवे को जाम कर दिया। रातभर लोग हाईवे पर पत्थर डालकर लाठियां लिए बैठे रहे। देर रात संभागीय आयुक्त सांवर मल वर्मा ने शुक्रवार रात 12 बजे से शनिवार रात 12 बजे तक 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद करने के आदेश जारी कर दिए। शुक्रवार देर रात बारह बजे से शनिवार देर रात बारह बजे तक के लिए इंटरनेट बंद कर दिया गया है। इसके अलावा नदबई, वैर और भुसावर में मोबाइल इंटरनेट बंद हो गया है। कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं।
विज्ञापन
आंदोलनकारियों और पदाधिकारियों का कहना है कि आरक्षण हमारा हक है, लेकिन सरकार हर बार कुछ न कुछ बहाना बनाकर बना देती है। इस बार ऐसा नहीं होगा, अब आर-पार की लड़ाई होगी। जैसे और जातियों को आरक्षण दिया गया है उसी तरह से बची हुई जातियों को भी आरक्षण देना ही होगा।
विज्ञापन